सोमाया ने अखिल भारतीय शतरंज में पलाश को हराया
सोमाया ने अखिल भारतीय शतरंज में पलाश को हराया
मुंबई, दो अप्रैल (भाषा) श्रेयांश सोमाया ने बृहस्पतिवार को यहां अखिल भारतीय शतरंज मास्टर्स टूर्नामेंट के छठे दौर में शीर्ष पर चल रहे पलाश मपारा को हराकर उनके अजेय अभियान पर विराम लगाया।
सोमाया इस फिडे क्लासिकल टूर्नामेंट में 5.5 अंक जुटाकर श्रीराम महासने और एजीएम राजवीर नाहर के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर चल रहे हैं।
शीर्ष बोर्ड पर खेलते हुए पलाश को श्रेयांश की रणनीतिक दक्षता के सामने टूर्नामेंट की पहली हार का सामना करना पड़ा।
भाषा सुधीर आनन्द
आनन्द

Facebook


