अनधिकृत लीग खेलने पर प्रतिबंधित हो सकते हैं इरफान समेत कुछ पाक क्रिकेटर
अनधिकृत लीग खेलने पर प्रतिबंधित हो सकते हैं इरफान समेत कुछ पाक क्रिकेटर
लाहौर, पांच अगस्त (भाषा) तेज गेंदबाज मोहम्मद इरफान समेत पाकिस्तान के कुछ पूर्व खिलाड़ी जाम्बिया के लुसाका में अनधिकृत टूर्नामेंट एशियाई लीजैंड्स खेलने के कारण पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा दो साल के लिये प्रतिबंधित हो सकते हैं ।
पीसीबी ने यहां जारी बयान में स्पष्ट किया है कि एशियाई लीजैंड्स जैसे अनधिकृत टूर्नामेंट में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी जिसमें मान्यता प्राप्त विदेशी लीग में भाग लेने पर दो साल का प्रतिबंध शामिल है ।
बयान में कहा गया ,‘‘ इसके साथ ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड या पाकिस्तान सुपर लीग में दो साल तक क्रिकेट, कोचिंग, सलाहकार, मेंटोर या अन्य पद पर भी काम नहीं कर सकेंगे ।’’
सूत्र ने बताया कि पाकिस्तान के कई नामचीन खिलाड़ियों के नाम लीग की पाकिस्तान पैंथर्स टीम में थे लेकिन लीग अनधिकृत होने का पता चलने पर उन्होंने नाम वापिस ले लिये । इनमें मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक, वहाब रियाज, सोहेल तनवीर और उमर अकमल शामिल है ।
मोहम्मद इरफान, इमरान नजीर, तौफीक उमर, राहत अली, यासिर शाह, जाहिद महमूद, हसन रजा और इबरार हुसैन ने हालांकि 31 जुलाई को एक मैच खेला है ।
भाषा मोना
मोना

Facebook


