सौडल ओपन: संधू ने कट में जगह बनाई, शर्मा चूके

सौडल ओपन: संधू ने कट में जगह बनाई, शर्मा चूके

सौडल ओपन: संधू ने कट में जगह बनाई, शर्मा चूके
Modified Date: May 23, 2026 / 02:07 pm IST
Published Date: May 23, 2026 2:07 pm IST

एंटवर्प, 23 मई (भाषा) भारतीय गोल्फर युवराज संधू (70-68) ने बेल्जियम के एंटवर्प के पास रिंकवेन इंटरनेशनल गोल्फ क्लब में चल रहे सौडाल ओपन में कट हासिल किया लेकिन शुभंकर शर्मा (70-72) चूक गए।

डीपी वर्ल्ड टूर पर पहली बार खेल रहे संधू ने पहले दिन तीन बोगी के मुकाबले चार बर्डी लगाईं थी और तब वह संयुक्त 72वें स्थान पर थे। उन्होंने दूसरे दौर में अच्छा प्रदर्शन किया तथा दो बोगी के मुकाबले पांच बर्डी के साथ 68 का स्कोर बनाया जिससे वह संयुक्त 51वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

डीपीडब्ल्यूटी में छह बार कट से चूकने के बाद संधू ने टर्किश एयरलाइंस ओपन और एस्ट्रेला डाम कैटालुन्या चैंपियनशिप में भी कट में जगह बनाई थी।

दक्षिण अफ्रीका के ज़ैंडर लोम्बार्ड और फ्रांस के टॉम वैलियंट दूसरे दौर के बाद संयुक्त बढ़त पर हैं।

भाषा

पंत

पंत


लेखक के बारे में