दक्षिण अफ्रीका के चाय तक सात विकेट पर 191 रन

दक्षिण अफ्रीका के चाय तक सात विकेट पर 191 रन

दक्षिण अफ्रीका के चाय तक सात विकेट पर 191 रन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:14 pm IST
Published Date: January 4, 2022 6:22 pm IST

जोहानिसबर्ग, चार जनवरी ( भाषा ) दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन मंगलवार को चाय तक पहली पारी में सात विकेट 191 रन पर गंवा दिये ।

चाय के समय मार्को जेनसन दो और केशव महाराज 11 रन बनाकर खेल रहे थे ।

कप्तान तेम्बा बावुमा ने 60 गेंद में 51 रन बनाये जबकि युवा कीगन पीटरसन ने 61 रन की पारी खेली ।

भारत के लिये शारदुल ठाकुर ने 13.1 ओवर में 43 रन देकर पांच विकेट चटकाये ।

भाषा मोना

मोना


लेखक के बारे में