डरबन, 17 अप्रैल (भाषा) दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लौरा वोलवार्ड्ट ने शुक्रवार को भारत के खिलाफ पहले महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया।
दोनों टीमें इस प्रारूप में जुलाई 2024 के बाद पहली बार आमने-सामने होंगी।
यह श्रृंखला महिला टी20 विश्व कप की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण है। यह विश्व कप इस साल इंग्लैंड एवं वेल्स में खेला जाएगा।
भाषा
आनन्द नमिता
नमिता