दहिया के शानदार प्रदर्शन से साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स जीते

दहिया के शानदार प्रदर्शन से साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स जीते

दहिया के शानदार प्रदर्शन से साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स जीते
Modified Date: August 16, 2025 / 12:41 pm IST
Published Date: August 16, 2025 12:41 pm IST

नयी दिल्ली, 16 अगस्त (भाषा) तेजस्वी दहिया के 30 गेंद में नाबाद 70 रन की मदद से साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने दिल्ली प्रीमियर लीग के वर्षाबाधित मैच में आउटर दिल्ली वारियर्स को तीन विकेट से हरा दिया ।

जीत के लिये 16 ओवर में 140 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सुपरस्टार्स की शुरूआत खराब रही और शीर्षक्रम के तीन बल्लेबाज पहले पांच ओवर में आउट हो गए ।

दसवें ओवर में अनमोल शर्मा भी आउट हो गए जिससे आखिरी छह ओवर में 70 रन का लक्ष्य रह गया । पांचवें नंबर पर उतरे तेजस्वी ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए रनगति को बढाया । आखिरी दो गेंद में सात रन चाहिये थे तब उन्होंने पांचवीं गेंद पर छक्का लगाया और लगातार दूसरे छक्के के साथ टीम को जीत दिलाई । अपनी पारी में उन्होंने चार चौके और छह छक्के जड़े । सुमित कुमार बेनीवाल ने सात गेंद में 19 रन बनाये ।

आउटर दिल्ली वारियर्स के लिये आईपीएल खिलाड़ी सुयश शर्मा और अंशुमान हुड्डा ने दो दो विकेट लिये । वहीं हर्ष त्यागी ने तीन ओवर में 15 रन देकर एक विकेट चटकाया ।

इससे पहले बल्लेबाजी के लिये भेजी गई आउटर दिल्ली वारियर्स के लिये सनत सांगवान ने 14 गेंद में 26 और ध्रुव सिंह ने 31 गेंद में 42 रन बनाये ।

भाषा मोना

मोना


लेखक के बारे में