पहले हाफ में स्पेन का दबदबा, हाफटाइम तक गोलरहित बराबरी
पहले हाफ में स्पेन का दबदबा, हाफटाइम तक गोलरहित बराबरी
ईस्ट रदरफोर्ड, 19 जुलाई (एपी) स्पेन ने लियोनेल मेस्सी की अर्जेंटीना के खिलाफ फीफा विश्व कप फाइनल के पहले हाफ में गेंद पर नियंत्रण और हमलों के मामले में बाजी मार ली लेकिन ब्रेक तक स्कोर गोलरहित बराबरी पर था ।
फाइनल तक के सफर में मात्र एक गोल गंवाने वाली स्पेन की टीम ने अर्जेंटीना को खुलकर खेलने का मौका ही नहीं दिया ।
अब तक 23 विश्व कप फाइनल में नौवी बार हाफटाइम तक कोई टीम गोल नहीं कर सकी ।
अर्जेटीना की नजरें चौथे खिताब पर है जबकि स्पेन 2010 के बाद पहली बार जीतने की कोशिश में है । उसकी महिला टीम भी इस बार विश्व कप जीत चुकी है ।
इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल जीतने वाली अर्जेंटीना की शुरूआती एकादश में तीन बदलाव किये गए हैं । मिडफील्डर रौड्रिगो डि पॉल, निको गोंजालेस और डिफेंडर गोंजालो मोंतियेल इसमें हैं जबकि मिडफील्डर लिएंड्रो पेरेडेस और नाहुल मोलिना के साथ फॉरवर्ड जियुलियानो सिमोन बाहर हैं ।
स्पेन ने फ्रांस को सेमीफाइनल में हराने वाली शुरूआती एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है ।
48 टीमों के इस सबसे बड़े विश्व कप का यह 104वां मैच है ।
एपी
मोना
मोना

Facebook


