विश्व कप फाइनल के बाद जश्न के दौरान स्पेन और अर्जेंटीना खिलाड़ियों के बीच झड़प

विश्व कप फाइनल के बाद जश्न के दौरान स्पेन और अर्जेंटीना खिलाड़ियों के बीच झड़प

विश्व कप फाइनल के बाद जश्न के दौरान स्पेन और अर्जेंटीना खिलाड़ियों के बीच झड़प
Modified Date: July 20, 2026 / 05:53 pm IST
Published Date: July 20, 2026 5:53 pm IST

ईस्ट रदरफोर्ड (न्यू जर्सी, अमेरिका) , 20 जुलाई (एपी) विश्व कप फाइनल में अर्जेंटीना को हराने के बाद स्पेन का जश्न उस समय फीका पड़ गया जब अंतिम सीटी बजने के तुरंत बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच मैदान पर तीखी झड़प हो गई।

वीडियो रीप्ले में कई खिलाड़ी आपस में उलझते दिखाई दिए। अर्जेंटीना के डिफेंडर लिएंड्रो पारेदेस ने कथित तौर पर स्पेन के एरिक गार्सिया का गला पकड़कर धक्का दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे स्पेन के स्थानापन्न खिलाड़ी गावी को भी पारेदेस ने धक्का देकर मैदान पर गिरा दिया।

स्थिति को शांत कराने के लिए दोनों टीमों के खिलाड़ी और अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी तुरंत मौके पर पहुंचे, जिसके बाद मामला नियंत्रित हुआ।

इस घटना में शामिल खिलाड़ियों के खिलाफ किसी अनुशासनात्मक कार्रवाई के बारे में फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है। इस संबंध में फीफा ने तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

स्पेन ने रविवार को खेले गए रोमांचक फाइनल में अतिरिक्त समय में 1-0 से जीत दर्ज कर विश्व कप खिताब को अपने नाम किया।

अर्जेंटीना को मैच के दौरान बड़ा झटका तब लगा, जब एंजो फर्नांडिस को दूसरा पीला कार्ड मिलने के बाद मैदान छोड़ना पड़ा और टीम 10 खिलाड़ियों के साथ खेलने को मजबूर हो गई।

ट्रॉफी वितरण समारोह के दौरान अर्जेंटीना के खिलाड़ी अपने समर्थकों की ओर मुंह किए और पोडियम की ओर पीठ करके खड़े रहे, जबकि स्पेन की टीम ने विजेता ट्रॉफी उठाकर अपनी ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया।

एपी

आनन्द सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में