MP Mein Baarish Ka Update : 12 दिन बाद प्रदेश में मानसून की दमदार वापसी! IMD ने दिया बड़ा अपडेट, 90% ज़िलों में झमाझम बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में पिछले 12 दिनों से सुस्त पड़े मानसून के बीच राहत की खबर आई है। मौसम विभाग ने अगले 4 से 5 दिनों में प्रदेश के लगभग 90 प्रतिशत हिस्सों में मानसून के फिर से सक्रिय होने और कई जिलों में अच्छी बारिश का अनुमान जताया है।

MP Mein Baarish Ka Update : 12 दिन बाद प्रदेश  में मानसून की दमदार वापसी! IMD ने दिया बड़ा अपडेट, 90% ज़िलों में झमाझम बारिश का अलर्ट

MP Mein Baarish Ka Update / Image Source : ai

Modified Date: July 20, 2026 / 07:16 pm IST
Published Date: July 20, 2026 6:59 pm IST
HIGHLIGHTS
  • 12 दिन बाद फिर एक्टिव होगा मानसून।
  • 90% मध्य प्रदेश में बारिश की संभावना।
  • किसानों और जल संकट से जूझ रहे इलाकों को मिल सकती है राहत।

भोपाल : MP Mein Baarish Ka Update :  मध्य प्रदेश में मानसून की सुस्ती ने किसानों और आम जनता की चिंता बढ़ा दी थी। राज्य में इस सीजन अब तक सामान्य से करीब 17 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है और पिछले 12 दिनों से भारी बारिश थमने की वजह से कई जिलों में सूखे के हालात बनने लगे थे। हालांकि, अब मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है कि आने वाले 5 दिनों में प्रदेश के लगभग 90 प्रतिशत हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने वाला है।

23 प्रतिशत और पश्चिमी मध्य प्रदेश में 10 प्रतिशत कम पानी बरसा

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पूर्वी मध्य प्रदेश में 23 प्रतिशत और पश्चिमी मध्य प्रदेश में 10 प्रतिशत कम पानी बरसा है। प्रदेश के कुल 55 में से 39 जिलों जैसे जबलपुर, सागर, रीवा, ग्वालियर क्षेत्र और मालवा-निमाड़ के कुछ हिस्सों में काफी कम बारिश हुई है, जबकि सिर्फ 16 जिलों जैसे भोपाल, इंदौर, उज्जैन, निवाड़ी में ही अब तक अच्छी बारिश दर्ज की गई है।

4-5 दिनों तक अधिकतर हिस्स्सों में बारिश का अनुमान

आमतौर पर जुलाई महीने में मानसून की कुल बारिश का एक-तिहाई हिस्सा गिर जाता है, जहां भोपाल में औसतन 14 इंच और जबलपुर में 17 इंच बारिश हो जाती है, लेकिन इस बार ये आंकड़े काफी पीछे छूट गए हैं। हालांकि, अब अगले 4-5 दिनों तक अधिकतर हिस्सों में हल्की से मध्यम और 4 से 5 जिलों में भारी बारिश का अनुमान जताया गया है।

औसत सालाना बारिश का आंकड़ा करीब 42 इंच

राज्य में औसत सालाना बारिश का आंकड़ा करीब 42 इंच रहता है, जिससे प्रदेश अभी काफी दूर है। ऐसे में मौसम विभाग का यह ताजा अनुमान किसानों की फसलों के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं है और उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में होने वाली बारिश से जल संकट और सूखे जैसी स्थिति से बड़ी राहत मिलेगी।

ये भी पढ़ें


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.