अर्जेंटीना के खिलाफ विश्व कप फाइनल से पहले खराब मौसम के कारण स्पेन का अभ्यास प्रभावित

अर्जेंटीना के खिलाफ विश्व कप फाइनल से पहले खराब मौसम के कारण स्पेन का अभ्यास प्रभावित

अर्जेंटीना के खिलाफ विश्व कप फाइनल से पहले खराब मौसम के कारण स्पेन का अभ्यास प्रभावित
Modified Date: July 18, 2026 / 10:36 pm IST
Published Date: July 18, 2026 10:36 pm IST

ईस्ट हनोवर, 18 जुलाई (भाषा) अर्जेंटीना के खिलाफ होने वाले रविवार को खेले जाने वाले फुटबॉल विश्व कप फाइनल से पहले स्पेन के अभ्यास सत्र को खराब मौसम के कारण बीच में ही रोकना पड़ा।

शनिवार को टीम प्रबंधन ने बताया कि क्षेत्र में तेज आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका के चलते यह निर्णय लिया गया।

इसके बाद खिलाड़ियों ने अपना वार्म-अप सत्र मैदान के बजाय इनडोर परिसर में पूरा किया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि टीम बाद में मौसम सामान्य होने पर मैदान पर लौटकर पूरा अभ्यास करेगी या नहीं।

न्यू जर्सी की गवर्नर मिकी शेरिल ने शनिवार को राज्य के निवासियों को चेतावनी दी कि पूरे क्षेत्र में भीषण तूफान आने की संभावना है। इसके साथ तेज हवा, बवंडर, अचानक बाढ़ और बड़े आकार के ओले गिरने की भी आशंका जताई गई है।

अर्जेंटीना की टीम भी रविवार के फाइनल मुकाबले से पहले इसी क्षेत्र में मौजूद है। वह लगातार दूसरी बार और कुल चौथी बार विश्व कप खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

स्पेन अब तक केवल एक बार वर्ष 2010 में विश्व कप चैंपियन बना है।

एपी आनन्द नमिता

नमिता


लेखक के बारे में