CBSE Class 10th Second Board Result 2026: लाखों स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म, CBSE ने जारी किया 10वीं सेकेंड बोर्ड का रिजल्ट, छात्र ऐसे चेक कर सकते हैं परिणाम

CBSE Class 10th Second Board Result 2026: CBSE ने 10वीं कक्षा की दूसरी बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं।

CBSE Class 10th Second Board Result 2026: लाखों स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म, CBSE ने जारी किया 10वीं सेकेंड बोर्ड का रिजल्ट, छात्र ऐसे चेक कर सकते हैं परिणाम

CBSE Class 10th Second Board Result 2026/Image Credit:AI

Modified Date: July 18, 2026 / 09:26 pm IST
Published Date: July 18, 2026 9:22 pm IST
HIGHLIGHTS
  • CBSE ने 10वीं कक्षा की दूसरी बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं।
  • बोर्ड ने नतीजों की घोषणा के साथ ही स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का लिंक भी एक्टिवेट कर दिया है।
  • सरी बोर्ड परीक्षा में 6.8 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे।

CBSE Class 10th Second Board Result 2026: नई दिल्ली: 10वीं कक्षा की दूसरी बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए 6.8 लाख से अधिक छात्रों का इंतजार अब खत्म हो चुका है। ऐसा इसलिए क्योंकि, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं कक्षा की दूसरी बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। बोर्ड ने नतीजों की घोषणा के साथ ही स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का लिंक भी एक्टिवेट कर दिया है। छात्र अब आधिकारिक रूप से अपने परिणाम ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

नई शिक्षा नीति के तहत आयोजित कराई गई थी दो परीक्षाएं

CBSE Class 10th Second Board Result 2026: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, CBSE ने शनिवार, 18 जुलाई 2026 को कक्षा 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा  का परिणाम आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिया है। नई शिक्षा नीति 2020 के तहत इस साल पहली बार छात्रों को एक ही शैक्षणिक सत्र में दो बार बोर्ड परीक्षा देने का अवसर दिया गया था। बोर्ड की नीति के अनुसार, छात्रों का अंतिम परिणाम तैयार करने के लिए दोनों परीक्षाओं (मुख्य और दूसरी परीक्षा) में से उनके बेहतर प्रदर्शन यानी ‘बेस्ट स्कोर’ को आधार माना गया है। परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्र अब डिजीलॉकर के आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल पर जाकर अपने नतीजे ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.