HD Deve Gowda Wife Chennamma Passes Away : देश के पूर्व प्रधानमंत्री की पत्नी ने दुनिया को कहा अलविदा! परिवार के सामने अस्पताल में ली अंतिम सांस

देश के पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की पत्नी चेन्नम्मा का शनिवार को बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में हार्ट अटैक के बाद निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से आईसीयू में भर्ती थीं। निधन के समय पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा, केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी और परिवार के अन्य सदस्य अस्पताल में मौ

HD Deve Gowda Wife Chennamma Passes Away : देश के पूर्व प्रधानमंत्री की पत्नी ने दुनिया को कहा अलविदा! परिवार के सामने अस्पताल में ली अंतिम सांस

HD Deve Gowda Wife Chennamma Passes Away / Image Source : FILE

Modified Date: July 18, 2026 / 09:24 pm IST
Published Date: July 18, 2026 8:39 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के परिवार में शोक।
  • केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी अंतिम समय में अस्पताल में मौजूद रहे।
  • लंबे समय तक लाइमलाइट से दूर रहकर परिवार का संभाला दायित्व।

नई दिल्ली : HD Deve Gowda Wife Chennamma Passes Away :  देश के पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की पत्नी चेन्नम्मा का शनिवार, 18 जुलाई 2026 को बेंगलुरु के एक प्राइवेट अस्पताल में निधन हो गया। शाम 4 बजे उन्हें अचानक से दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इससे पहले बुधवार, 16 जुलाई को सांस लेने में दिक्कत, सीने में जकड़न और उम्र से जुड़ी अन्य समस्याओं के चलते उन्हें बेंगलुरु के पुराने एयरपोर्ट रोड स्थित मणिपाल अस्पताल में एडमिट कराया गया था, जहां उन्हें आईसीयू में रखा गया था।

शाम 4 बजे निधन

मिली जानकारी के अनुसार चेन्नम्मा की हालत में सुधार हो रहा था, लेकिन शनिवार शाम 4 बजे उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया, जिसके बाद शरीर में कोई हलचल न होने पर उन्हें मृत घोषित किया गया। उनके निधन के समय पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा, उनके बेटे व केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी समेत परिवार के अन्य सदस्य अस्पताल में मौजूद थे।

1954 में हुई थी शादी

साल 1954 में देवेगौड़ा से विवाह के बंधन में बंधीं चेन्नम्मा के चार बेटे और दो बेटियां हैं, जिनमें केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी और हासन जिले के होलेनरासीपुर से विधायक एचडी रेवन्ना शामिल हैं। HD Kumaraswamy Mother Chennamma Death Reason Update एक ऐतिहासिक घटना के रूप में चेन्नम्मा फरवरी 2001 में हुए एक एसिड हमले में सुरक्षित बच गई थीं, जो कि एक पारिवारिक झगड़े के कारण हुआ था। देश के इतने बड़े और मशहूर राजनेताओं की पत्नी और मां होने के बावजूद चेन्नम्मा हमेशा लाइमलाइट और मीडिया की चकाचौंध से दूर रहीं।

ये भी पढ़ें


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.