Reported By: Apurva Pathak
,Special Prayers for Team India Victory: टी20 विश्वकप 2026 में टीम इंडिया की जीत के लिए प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या में संतों ने किया हवन / Image: IBC24
This browser does not support the video element.
अयोध्या: Special Prayers for Team India Victory टी20 विश्वकप 2026 का आज फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएग। दोनों देशों के बीच मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए फैन्स में बेहद उत्साह है। सुबह से ही स्टेडियम के बाहर भीड़ लगी हुई है। वहीं, टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी सुबह से ही अहमदाबद पहुंच चुके हैं। इतना ही नहीं टी20 विश्वकप 2026 के फाइनल मुकाबले के लिए देश के अलग-अलग शहरों में हवन और अनुष्ठान कराए जा रहे हैं।
Special Prayers for Team India Victory मिली जानकारी के अनुसार भारतीय क्रिकेट टीम की जीत के लिए प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या में संतों ने हवन किया है। इस दौरान संतों ने हवन कुंड के पास भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर की तस्वीर भी रही गई है। दूसरी ओर पूर्व बाबरी मस्जिद पक्षकार इकबाल अंसारी ने अपने परिवार के साथ भारतीय टीम की जीत के लिए खास दुआ की। इकबाल अंसारी ने कहा कि रमजान का पवित्र महीना चल रहा है और इस महीने में की गई दुआ अल्लाह जरूर कबूल करता है। इसी भावना के साथ उन्होंने अपने परिवार के साथ भारत की जीत और विश्व कप फाइनल में कामयाबी की कामना की।
इकबाल अंसारी का कहना है कि आज भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड से है और पूरे देश की तरह अयोध्या में भी लोग भारतीय टीम की जीत के लिए दुआ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि भारतीय क्रिकेट टीम आज फाइनल मुकाबला जीतकर देश का नाम रोशन करेगी। आपको बता दें कि आज टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड के बीच कड़ा मुकाबला खेला जाएगा। इस बड़े मुकाबले को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल है, वहीं रामनगरी अयोध्या में भी लोगों ने टीम इंडिया की जीत के लिए दुआएं मांगी हैं।
वहीं, भारतीय कप्तान ने कहा, ‘‘जब मैं उनके साथ खेल रहा था तब उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला। इसलिए मैंने वही रणनीति और वही मूल सिद्धांत अपनाने की कोशिश की। मैंने इसमें अपने तरीके को जोड़ने की कोशिश की और यह काफी कारगर रहा है।’’ सूर्यकुमार ने स्वीकार किया कि फाइनल जैसे बड़े मुकाबले में दबाव होना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा, ‘‘कप्तान के तौर पर मुझ पर दबाव जरूर होगा लेकिन उतना ही उत्साह भी है, क्योंकि विश्व कप फाइनल खेलने का मौका बार-बार नहीं मिलता, वह भी भारत में।” न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप का यह फाइनल सूर्यकुमार के लिए पिछले दो साल की यात्रा का परिणाम है। उन्होंने कहा, ‘‘हम इस मंच के लिए काफी समय से तैयारी कर रहे हैं। यह सफर दो साल पहले शुरू हुआ था और अब फिर उसी स्टेडियम में लौट आए हैं, जहां 2023 में हमने इसे छोड़ा था। उम्मीद है कि हम अच्छा क्रिकेट खेलेंगे और मुश्किल हालात में भी साहस दिखाएंगे।”