स्पिनर जम्पा और डेविस चमके, ऑस्ट्रेलिया ने पहले टी20 मैच में बांग्लादेश को हराया
स्पिनर जम्पा और डेविस चमके, ऑस्ट्रेलिया ने पहले टी20 मैच में बांग्लादेश को हराया
चटगांव (बांग्लादेश), 17 जून (एपी) स्पिनर एडम जम्पा और जोएल डेविस ने तीन तीन विकेट झटके जिससे ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को तीन मैच की टी20 सीरीज के पहले मैच में बांग्लादेश को चार विकेट से शिकस्त दी।
लेग-स्पिनर निखिल चौधरी ने भी एक विकेट लिया जो 60 साल में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व करने वाले भारत में जन्मे पहले पुरुष क्रिकेटर हैं। स्पिनरों के इस प्रदर्शन की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 19 ओवर में 131 रन पर ऑल आउट कर दिया।
पिछले वनडे में 149 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया को एक विकेट से जीत दिलाकर बांग्लादेश के खिलाफ क्लीन स्वीप से बचाने वाले कूपर कोनोली ने चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से 47 रन बनाए और अपनी टीम को 18.2 ओवर में छह विकेट पर 133 रन के स्कोर तक पहुंचाया।
टखने की चोट के कारण वनडे सीरीज से बाहर रहने के बाद वापसी करने वाले मिचेल मार्श और साथी सलामी बल्लेबाज जोश इंग्लिस के जल्दी आउट होने के बाद कोनोली ने संयम बनाए रखा।
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अब्दुल गफ्फार ने कोनोली को कैच आउट कराकर अपना पहला विकेट लिया। कोनोली ने तीसरे विकेट के लिए टिम डेविड (20) के साथ 40 रन की साझेदारी की थी। गफ्फार ने 32 रन देकर दो विकेट झटके।
तीसरे वनडे के दौरान पिंडली की चोट के कारण लिटन दास के बाहर होने के बाद तौहीद हृदय ने बांग्लादेश की कप्तानी की और टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
लेकिन बांग्लादेश का कोई भी बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया के अनुशासित स्पिन आक्रमण के सामने टिक नहीं सका।
पांचवें ओवर में बांग्लादेश का स्कोर एक विकेट पर 39 रन था, लेकिन इसके बाद जम्पा और डेविस ने उनकी पारी को लड़खड़ा दिया और घरेलू टीम ने 60 रन के भीतर सात विकेट गंवा दिए।
अब दूसरा टी20 मैच शुक्रवार को खेला जाएगा।
एपी नमिता सुधीर
सुधीर
लेखक के बारे में
Web Title: स्पिनर जम्पा और डेविस चमके, ऑस्ट्रेलिया ने पहले टी20 मैच में बांग्लादेश को हराया
गिल का रिकॉर्ड दोहरा शतक, रोहित का शतक, भारत ने सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बनाई
30 Sept 2026 | 11:10 pmगिल का दोहरा शतक, रोहित का शतक, भारत ने श्रृंखला 2-0 से अपने नाम की
30 Sept 2026 | 10:27 pmखबर खेल भारत परिणाम
30 Sept 2026 | 10:12 pmभारत के खिलाफ मैत्री मैच के लिए कोलकाता पहुंचा उरुग्वे
30 Sept 2026 | 9:17 pmरोहित ने वनडे में 12,000 रन पूरे किए और 35वां शतक जड़ा, गिल का 11वां सैकड़ा
30 Sept 2026 | 9:10 pmएसीटी टूर को लेकर नया विवाद, हॉकी इंडिया ने कहा फंड नहीं दिया, तमिलनाडु के खाते कुछ और कह रहे है
30 Sept 2026 | 8:09 pmअनुभवी भारतीय जोड़ियां बाहर, नागल पर टेनिस में पदक का दारोमदार
30 Sept 2026 | 7:50 pmराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एशियाई खेलों में पदक विजेताओं को दी बधाई
30 Sept 2026 | 7:42 pm