खेल मंत्री ने तोक्यो ओलंपिक के लिए भारतीय एथलीटों की तैयारी की समीक्षा की

खेल मंत्री ने तोक्यो ओलंपिक के लिए भारतीय एथलीटों की तैयारी की समीक्षा की

खेल मंत्री ने तोक्यो ओलंपिक के लिए भारतीय एथलीटों की तैयारी की समीक्षा की
Modified Date: November 29, 2022 / 08:02 pm IST
Published Date: April 1, 2021 12:10 pm IST

नयी दिल्ली, एक अप्रैल (भाषा) तोक्यो ओलंपिक के आयोजन में अब जब तीन महीने से कुछ अधिक का समय बचा है तब खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) और राष्ट्रीय खेल महासंघों के शीर्ष अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करके खिलाड़ियों की तैयारियों का जायजा लिया।

बुधवार को हुई इस बैठक में भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के शीर्ष अधिकारियों, आईओए अध्यक्ष नरिंदर बत्रा, महासचिव राजीव मेहता और भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के प्रमुख आदिले सुमारिवाला ने हिस्सा लिया।

रीजीजू ने ट्वीट किया, ‘‘अधिकारियों और भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा, महासचिव राजीव मेहता और अन्य सदस्यों के साथ साइ मुख्यालय में ओलंपिक की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। तोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले अपने खिलाड़ियों का संक्षिप्त और आकर्षक वीडियो बनाएंगे।’’

पता चला है कि बैठक के दौरान भारतीय खिलाड़ियों की तोक्यो खेलों की तैयारियों की नियमित समीक्षा की गई। तोक्यो खेलों का आयोजन 23 जुलाई से आठ अगस्त के बीच होना है।

सूत्रों के अनुसार ओलंपिक के लिए जाने वाले भारतीय खिलाड़ियों को कोविड-19 टीका लगाने के मुद्दे पर बैठक में चर्चा नहीं की गई।

भाषा सुधीर मोना

मोना


लेखक के बारे में