धावक शशिकेश कुमार पर डोपिंग के कारण दूसरी बार तीन साल का प्रतिबंध लगाया गया
धावक शशिकेश कुमार पर डोपिंग के कारण दूसरी बार तीन साल का प्रतिबंध लगाया गया
नयी दिल्ली, आठ जून (भाषा) फर्राटा धावक शशिकेश कुमार पर राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) के डोपिंग रोधी अनुशासनात्मक पैनल (एडीडीपी) ने पहले से लगे प्रतिबंध के दौरान प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए दूसरी बार तीन साल का प्रतिबंध लगाया है।
शशिकेश को पहले 10 जनवरी 2024 से नौ जनवरी 2027 तक तीन साल के लिए निलंबित किया गया था। उनका नया निलंबन नौ जनवरी 2027 से शुरू होगा जिस दिन उनका पहला निलंबन खत्म होगा।
एक अन्य ट्रैक एवं फील्ड खिलाड़ी काजल पर भी पांच साल का प्रतिबंध लगाया गया है। नाडा की नवीनतम सूची के अनुसार उनका निलंबन 30 अप्रैल 2025 से शुरू हुआ। एक और ट्रैक एवं फील्ड खिलाड़ी रमनदीप कौर को आठ मई 2026 से दो साल के लिए प्रतिबंधित किया गया।
भारोत्तोलन (12 जून 2025 से पांच साल के लिए) और कुश्ती (19 फरवरी 2025 से चार साल के लिए) में एक-एक नाबालिग को भी निलंबित किया गया है। एक और भारोत्तोलनक आरोकिया एलिश पर चार साल का प्रतिबंध लगाया गया जो 17 मार्च 2025 से लागू होगा।
पहलवान साकेत यादव (चार साल), दीपक (एक साल) और राधिका (चार साल) को भी निलंबित किया गया है।
भाषा सुधीर आनन्द
आनन्द

Facebook


