श्रीलंका ने वेस्टइंडीज को 37 रन से हराकर टी20 श्रृंखला बराबर की
श्रीलंका ने वेस्टइंडीज को 37 रन से हराकर टी20 श्रृंखला बराबर की
किंग्स्टन (जमैका), 14 जून (एपी) श्रीलंका ने कामिल मिसरा और दासुन शनाका के अर्धशतकों की मदद से वेस्टइंडीज को दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में 37 रन से हराकर तीन मैच की श्रृंखला 1-1 से बराबर कर ली।
श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद छह विकेट पर 194 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 18.1 ओवर में 157 रन पर आउट हो गई। उसकी तरफ से रोवमेन पावेल ने सर्वाधिक 43 रन बनाए।
श्रीलंका की तरफ से वानिंदु हसरंगा और दुशमंथा चमीरा ने तीन-तीन विकेट लिए।
इससे पहले मिसरा ने 40 गेंदों में नाबाद 61 रन बनाए और शनाका (24 गेंदों में 58 रन) के साथ 101 रन की साझेदारी की। वेस्टइंडीज की तरफ से शमर जोसेफ ने अपने चार ओवरों में 32 रन देकर तीन विकेट लिए।
एपी
पंत आनन्द
आनन्द

Facebook


