श्रीलंका ने तीसरे दिन आठ विकेट पर 265 रन बनाये
श्रीलंका ने तीसरे दिन आठ विकेट पर 265 रन बनाये
कोलंबो, 25 अगस्त (भाषा) श्रीलंका ने मंगलवार को यहां भारत के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट के तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक आठ विकेट पर 265 रन बना लिए। बारिश के कारण दिन का खेल जल्दी समाप्त करना पड़ा।
श्रीलंका भारत के पहली पारी के नौ विकेट पर 503 रन पारी घोषित से 238 रन पीछे था। सोनल दिनुशा 85 और लाहिरु कुमारा आठ रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।
भारतीय गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा और मानव सुथार ने शुरुआती झटके देकर श्रीलंका की बल्लेबाजी को दबाव में डाल दिया। इसके बाद मेजबान टीम संभल नहीं सकी, हालांकि दिनुशा ने संघर्ष करते हुए पारी को आगे बढ़ाया। उन्होंने पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ सतर्कता से खेलते हुए टीम का संघर्ष जारी रखा है।
दिनुशा के अलावा पासिंदु सूरियाबंडारा ने भी श्रीलंका की ओर से 80 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली।
भाषा आनन्द सुधीर
सुधीर

Facebook


