श्रीलंका के राष्ट्रपति बर्खास्तगी की अटकलों के बीच क्रिकेट प्रमुख से मुलाकात करेंगे

श्रीलंका के राष्ट्रपति बर्खास्तगी की अटकलों के बीच क्रिकेट प्रमुख से मुलाकात करेंगे

श्रीलंका के राष्ट्रपति बर्खास्तगी की अटकलों के बीच क्रिकेट प्रमुख से मुलाकात करेंगे
Modified Date: April 24, 2026 / 03:04 pm IST
Published Date: April 24, 2026 3:04 pm IST

कोलंबो, 24 अप्रैल (भाषा) श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के नेतृत्व में संभावित बदलाव को लेकर अटकलों के बीच देश के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके शुक्रवार को क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख शम्मी सिल्वा से मुलाकात करेंगे।

यह घटनाक्रम उन मीडिया रिपोर्टों की पृष्ठभूमि में सामने आया है, जिनमें कहा गया है कि सिल्वा को हटाया जा सकता है और सरकार खेल के संचालन के लिए एक अंतरिम प्रशासन नियुक्त करने पर विचार कर रही है।

श्रीलंका का 1973 का खेल कानून खेल मंत्री को शासी निकायों को भंग करने का अधिकार देता है। यह प्रावधान हालांकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के सदस्य बोर्डों के नियमों से मेल नहीं खाता।

मीडिया रिपोर्टों में यह भी कहा गया है कि दिसानायके चाहते हैं कि सिल्वा एक मई से नए प्रशासन की नियुक्ति को सुगम बनाने के लिए इस्तीफा दे दें।

सरकार की कथित असंतुष्टि का कारण खिलाड़ियों में असंतोष, श्रीलंका की अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में गिरावट और लगातार खराब प्रदर्शन बताए जा रहे हैं।

पिछले वर्ष चुने गए सिल्वा का कार्यकाल मई 2027 तक है।

उन्हें इससे पहले एक पूर्व खेल मंत्री ने नवंबर में बर्खास्त कर दिया था, लेकिन अदालत के हस्तक्षेप के बाद उन्हें बहाल कर दिया गया था।

दिसंबर 2024 में अंतरिम समिति नियुक्त करने के एक राजनीतिक कदम के कारण श्रीलंका की पूर्ण सदस्यता आईसीसी द्वारा निलंबित कर दी गई थी। इस निलंबन के कारण देश को 2025 अंडर-19 विश्व कप की मेजबानी का अधिकार भी खोना पड़ा, जिसे बाद में दक्षिण अफ्रीका में स्थानांतरित कर दिया गया।

सरकारी सूत्रों ने कहा कि सिल्वा को बदलने से जुड़ा कोई भी कदम आईसीसी से परामर्श करके ही उठाया जाएगा।

भाषा आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में