श्रीलंका की पहली पारी 284 रन पर सिमटी, भारत को 178 रन की बढ़त

श्रीलंका की पहली पारी 284 रन पर सिमटी, भारत को 178 रन की बढ़त

श्रीलंका की पहली पारी 284 रन पर सिमटी, भारत को 178 रन की बढ़त
Modified Date: August 17, 2026 / 05:14 pm IST
Published Date: August 17, 2026 5:14 pm IST

गॉल, 17 अगस्त (भाषा) बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार (76 रन देकर चार विकेट) और अनुभवी हरफनमौला रविंद्र जडेजा (57 रन देकर तीन विकेट) की अगुवाई में भारत ने दो मैचों की श्रृंखला के पहले टेस्ट के तीसरे दिन सोमवार को श्रीलंका की पहली पारी को 284 रन पर समेट दिया।

भारत को इस तरह पहली पारी में 178 रन की बड़ी बढ़त मिल गयी।

श्रीलंका की पारी खत्म होते ही बारिश होने लगी और फिर दिन का खेल समाप्त घोषित कर दिया गया।

भारत की ओर से मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को एक-एक सफलता मिली।

भारतीय स्पिनरों के सामने श्रीलंका के बल्लेबाजों को काफी संघर्ष करना पड़ा और टीम ने 90 रन तक पांच विकेट गंवा दिये थे।

सोनल दिनुशा ने शानदार शतकीय पारी खेली। उन्होंने 168 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 100 रन बनाए।

अपने चौथे टेस्ट में करियर का पहला शतक जड़ने वाले दिनुशा ने छठे विकेट के लिए निरोशन डिकवेला (80) के साथ 146 रन की साझेदारी कर टीम को खराब शुरुआत से उबारा।

लंबे समय के बाद टीम में वापसी कर रहे डिकवेला ने 115 गेंद की पारी में सात चौके लगाये।

इससे पहले दिन की शुरुआत में भारत की पहली पारी 462 रन पर सिमट गयी थी।

भाषा आनन्द सुधीर

सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में