श्रीलंका का शीर्ष क्रम चरमराया, लंच तक चार विकेट पर 80 रन

श्रीलंका का शीर्ष क्रम चरमराया, लंच तक चार विकेट पर 80 रन

श्रीलंका का शीर्ष क्रम चरमराया, लंच तक चार विकेट पर 80 रन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:37 pm IST
Published Date: July 16, 2022 2:44 pm IST

गॉल, 16 जुलाई (एपी) पाकिस्तान ने शनिवार को यहां श्रीलंका के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट में शुरूआती विकेट झटक लिये जिससे मेजबान टीम का स्कोर लंच तक चार विकेट पर 80 रन हो गया।

श्रीलंका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन टीम के बल्लेबाज उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सके।

कप्तान दिमुथ करूणारत्ने (01) शाहीन अफरीदी की गेंद पर बोल्ड हुए। फिर ओशादा फर्नांडो और कुसल मेंडिस ने दूसरे विकेट के लिये 49 रन की साझेदारी बनायी।

श्रीलंका ने फिर महज आठ रन के अंदर तीन विकेट गंवा दिये जिससे उसका स्कोर एक विकेट पर 60 रन से चार विकेट पर 68 रन हो गया।

लंच तक दिनेश चांदीमल 12 और धनंजय डि सिल्वा आठ रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।

एपी नमिता आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में