UP Election 2027: अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, अयोध्या सीट से इस नेता को बनाया उम्मीदवार….रह चुके है मिनिस्टर, जानिए कैसा रहा उनका राजनीतिक करियर

UP Election 2027: अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, अयोध्या सीट से पवन पांडे को बनाया उम्मीदवार....रह चुके है मिनिस्टर, जानिए कैसा रहा उनका राजनीतिक करियर

UP Election 2027: अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, अयोध्या सीट से इस नेता को बनाया उम्मीदवार….रह चुके है मिनिस्टर, जानिए कैसा रहा उनका राजनीतिक करियर

UP Election 2027: अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, अयोध्या सीट से पवन पांडे को बनाया उम्मीदवार....रह चुके है मिनिस्टर, जानिए कैसा रहा उनका राजनीतिक करियर /image: Social Media

Modified Date: August 6, 2026 / 08:24 am IST
Published Date: August 6, 2026 8:07 am IST
HIGHLIGHTS
  • अखिलेश यादव ने 2027 विधानसभा चुनाव के लिए अयोध्या से पवन पांडे को उम्मीदवार घोषित किया
  • सपा अध्यक्ष ने अयोध्या सीट पर जीत का दावा करते हुए कार्यकर्ताओं में जोश भरा
  • 2012 में विधायक और मंत्री रह चुके पवन पांडे पर पार्टी ने तीसरी बार बड़ा भरोसा जताया

लखनऊUP Election 2027: उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई है। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party Candidate) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में आयोजित ब्राह्मण सम्मेलन के दौरान 2027 यूपी विधानसभा (UP Election 2027) चुनाव के लिए अयोध्या सीट से अपने प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। अखिलेश यादव ने पवन पांडे (Pawan Pandey) को उम्मीदवार बनाया है।

अखिलेश ने जीत का किया दावा (Uttar Pradesh Election 2027)

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav News) अयोध्या विधानसभा सीट पर जीत का दावा करते हुए कहा कि पवन पांडे (Who Is Pawan Pandey?) अयोध्या सीट जीतने जा रहे हैं। सपा अध्यक्ष ने इससे पहले लोकसभा चुनाव 20224 से पहले अवधेश प्रसाद को भी अयोध्या-फैजाबाद लोकसभा सीट से उम्मीदवार घोषित कर जीत का दावा किया था। समाजवादी पार्टी ने भाजपा की हिंदुत्व वाली राजनीति के जवाब में राम मंदिर वाले विधानसभा सीट पर ब्राह्मण चेहरे को उतार कर रणनीतिक और मनोवैज्ञानिक बढ़त बनाने की कोशिश की है।

 

कौन हैं पवन पांडे जिसे अखिलेश ने बनाया उम्मीदवार? (Who Is Pawan Pandey?)

UP Election 2027 पवन पांडे समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबी नेताओं में से रहे हैं। उन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी छात्र संघ उपाध्यक्ष के तौर पर 2004 में अपनी राजनीतिक पारी शुरू की थी। जिसके बाद पवन समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। अखिलेश यादव की कोर टीम का हिस्सा रहे। वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में सपा ने उन्हें अयोध्या-फैजाबाद सीट से उम्मीदवार बनाया। इस चुनाव में उन्हें जीत भी मिली। पवन पांडे को वर्ष 2012 में बनी अखिलेश सरकार में वन मंत्री पद दिया गया था। इसके बाद पवन पांडे को 2017 और 2022 में हार का सामना करना पड़ा। अखिलेश यादव ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया है।

ये भी पढ़ें

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.