राजगीर, सात अप्रैल (भाषा) चंडीगढ, हरियाणा, ओडिशा, दादरा और नगर हवेली और दमन और दीयू ने 16वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर राष्ट्रीय पुरूष चैम्पियनशिप में मंगलवार को डिविजन ए के अपने मैच जीते ।
पहले मैच में चंडीगढ ने महाराष्ट्र को 5 . 0 से हराया । दूसरे मैच में हॉकी हरियाणा ने पूल सी में हॉकी मणिपुर को 3 . 0 से मात दी ।
ओडिशा ने पूल डी के मैच में केरल को 8 . 0 से हराया । वहीं दादरा और नगर हवेली और दमन और दीयू हॉकी ने तमिलनाडु हॉकी यूनिट को 6 . 0 से शिकस्त दी ।
भाषा मोना सुधीर
सुधीर