Cricket Coach Sumit Fernando Death: इस दिग्गज क्रिकेट कोच की मौत.. भारत-श्रीलंका टेस्ट से पहले सामने आई बुरी खबर, खिलाड़ियों से हुआ था विवाद और फिर अचानक..
भारत-श्रीलंका टेस्ट से पहले श्रीलंकाई क्रिकेट से दुखद खबर आई है। अनुभवी कोच सुमित फर्नांडो का 62 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

sumit fernando death sri lanka coach
- क्रिकेट कोच सुमित फर्नांडो का निधन
- खिलाड़ियों से विवाद के बाद बिगड़ी तबीयत
- 17 वर्षीय खिलाड़ी पुलिस हिरासत में
कोलंबो: श्रीलंका के अनुभवी क्रिकेट कोच सुमित फर्नांडो का 62 साल की उम्र में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि खिलाड़ियों के साथ हुए विवाद के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। (sumit fernando death sri lanka coach) इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। फर्नांडो ने श्रीलंकाई कप्तान कुसल मेंडिस को भी कोचिंग दी थी।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
अस्पताल दाखिले के तीन दिन बाद तोड़ा दम
पूरी घटना 8 अगस्त को कोलंबो के ब्लूमफील्ड क्रिकेट एंड एथलेटिक क्लब में हुई। विवाद के बाद फर्नांडो को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। करीब तीन दिन बाद 11 अगस्त को उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके निधन से श्रीलंकाई क्रिकेट जगत में शोक की लहर है।
एक खिलाड़ी गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, घटना के सिलसिले में एक 17 वर्षीय क्रिकेटर को गिरफ्तार किया गया है। उसे 11 अगस्त को कोलंबो मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसे 17 अगस्त तक प्रोबेशन एंड चाइल्डकेयर सर्विसेज की निगरानी में रखने का आदेश दिया गया। शुरुआती जांच में सामने आया कि क्लब के मैदान में कुछ क्रिकेटर अभ्यास कर रहे थे। (sumit fernando death sri lanka coach) इस दौरान वे पानी पीने के लिए नल के पास गए, लेकिन वहां पानी उपलब्ध नहीं था। इसी बात को लेकर खिलाड़ियों और क्लब के एक कर्मचारी के बीच बहस शुरू हो गई। पुलिस के मुताबिक, विवाद के दौरान कर्मचारी ने 17 वर्षीय खिलाड़ी पर हमला करने की कोशिश की। इसके बाद खिलाड़ी ने जवाबी हमला किया। घटना में फर्नांडो की भूमिका और उन्हें लगी चोटों को लेकर पुलिस जांच जारी है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
कुसल मेंडिस को भी दे चुके थे कोचिंग
सुमित फर्नांडो प्रिंस ऑफ वेल्स कॉलेज, मोरातुवा में कोच रह चुके थे। उन्होंने कई युवा क्रिकेटरों को प्रशिक्षण दिया। इन्हीं खिलाड़ियों में श्रीलंका के प्रमुख बल्लेबाज और वनडे टीम के पूर्व कप्तान कुसल मेंडिस भी शामिल रहे। बाद में फर्नांडो ब्लूमफील्ड क्रिकेट एंड एथलेटिक क्लब में क्यूरेटर के तौर पर काम करने लगे। वह श्रीलंका के घरेलू क्रिकेट से जुड़े इस क्लब में लंबे समय तक एक्टिव रहे। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को किया गया।
Sri Lankan cricket is mourning the tragic loss of veteran coach Sumith Fernando, who died at 62 after a dispute with players at Colombo’s Bloomfield Cricket and Athletic Club turned fatal.https://t.co/v9L3QkReFc
— Firstpost Sports (@FirstpostSports) August 14, 2026
इन्हें भी पढ़ें:
थोक महंगाई नौ महीने बाद पहली बार घटी, जुलाई में 9.78 प्रतिशत पर
कंबोडिया स्थित साइबर ठगी गिरोह का ठाणे पुलिस ने किया पर्दाफाश, आठ पर मामला दर्ज
एफटीए साझेदार देशों को भारत के निर्यात में जून तिमाही में मजबूत वृद्धि
उप्र : कांस्टेबल की पत्नी ने पति की राइफल से गोली मारकर खुदकुशी की
स्वतंत्रता के समय मोदी प्रधानमंत्री रहे होते तो भारत को कोई नुकसान नहीं होता : आदित्यनाथ
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: श्रीलंकाई क्रिकेट कोच सुमित फर्नांडो का 11 अगस्त को इलाज के दौरान निधन हुआ।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Sumit Fernando Death: Sri Lankan Cricket Coach Dies at 62 Before India Test
भारत की ताखेल्लामबाम जूडो में कांस्य पदक के मुकाबले में पहुंचीं
01 Oct 2026 | 1:20 pmईशान के नाबाद 80 रन से श्रीलंका को हराकर भारत फाइनल में, पाकिस्तान से सामना
01 Oct 2026 | 1:11 pmभारतीय महिला हॉकी टीम और ओलंपिक के टिकट के बीच चीन की दीवार
01 Oct 2026 | 1:04 pmअनीश सातवें स्थान पर, भारत ने 15 पदकों के साथ निशानेबाजी अभियान समाप्त किया
01 Oct 2026 | 1:02 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pmरिहाना के घर पर गोलीबारी की आरोपी महिला पर हत्या के प्रयास समेत 14 आरोप दर्ज
01 Oct 2026 | 12:37 pmखबर खेल एशियाड क्रिकेट भारत परिणाम
01 Oct 2026 | 12:35 pmभारत का सेपकटेकरा में पदक पक्का
01 Oct 2026 | 12:33 pm