सुमित नागल ओलंपिक पुरुष एकल के पहले दौर में बाहर

सुमित नागल ओलंपिक पुरुष एकल के पहले दौर में बाहर

सुमित नागल ओलंपिक पुरुष एकल के पहले दौर में बाहर
Modified Date: July 28, 2024 / 06:31 pm IST
Published Date: July 28, 2024 6:31 pm IST

पेरिस, 28 जुलाई (भाषा) भारत के नंबर एक खिलाड़ी सुमित नागल रविवार को यहां ओलंपिक पुरुष एकल टेनिस प्रतियोगिता के तीन सेट तक चले पहले दौर के मुकाबले में फ्रांस के कोरेंटिन मौटेट से हारकर बाहर हो गए।

भारत के इस 26 वर्षीय खिलाड़ी को दो घंटे 28 मिनट तक चले मैच में 2-6, 6-2, 5-7 से हार मिली।

दोनों खिलाड़ियों ने पहले दो सेट 6-2 के समान स्कोर से जीते। पर 65 मिनट तक चले निर्णायक सेट में फ्रांस के खिलाड़ी ने भारतीय खिलाड़ी की चुनौती पस्त कर दी।

भाषा नमिता मोना

मोना


लेखक के बारे में