नयी दिल्ली, 29 अप्रैल (भाषा) सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग टी20 मैच में शनिवार को यहां दिल्ली कैपिटल्स को नौ रन से शिकस्त दी।
सनराइजर्स ने छह विकेट पर 197 रन बनाने के बाद दिल्ली की पारी को छह विकेट पर 188 रन पर रोक दिया।
दिल्ली के लिए मिशेल मार्श ने 63 और फिल साल्ट ने 59 रन की पारी खेली।
सनराइजर्स के लिए मयंक मार्कंडेय ने चार ओवर में 20 रन देकर दो विकेट लिये।
भाषा आनन्द
आनन्द