उच्चतम न्यायालय ने फोगाट को एशियाई खेल 2026 के चयन ट्रायल्स में हिस्सा लेने की इजाजत दी

Ads

उच्चतम न्यायालय ने फोगाट को एशियाई खेल 2026 के चयन ट्रायल्स में हिस्सा लेने की इजाजत दी

  •  
  • Publish Date - May 29, 2026 / 02:01 PM IST,
    Updated On - May 29, 2026 / 02:01 PM IST

नयी दिल्ली, 29 मई (भाषा) उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को पहलवान विनेश फोगाट को एशियाई खेलों 2026 के लिए 30 और 31 मई को होने वाले चयन ट्रायल्स में हिस्सा लेने की इजाजत दी।

न्यायमूर्ति पी एस नरसिम्हा और न्यायमूर्ति आलोक अराधे की पीठ ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) की याचिका पर सुनवाई के दौरान यह आदेश दिया। इस याचिका में डब्ल्यूएफआई ने दिल्ली उच्च न्यायालय के उस आदेश को चुनौती दी थी जिसमें फोगाट को चयन ट्रायल्स में हिस्सा लेने की अनुमति दी गई थी।

पीठ ने डब्ल्यूएफआई की तरफ से पेश अधिवक्ता से कहा, ‘‘आज इस मोड़ पर, जब उच्च न्यायालय आदेश दे चुका है तो उम्मीदें और अपेक्षाएं बढ़ गई हैं। अब उनसे यह कहना कि वह घर लौट जाएं और हम कुछ नहीं कर सकते, सही नहीं होगा। हम आपको यह बात बहुत साफगोई से कह रहे हैं। ’’

उच्चतम न्यायालय ने इस याचिका पर अगली सुनवाई अगले हफ्ते के लिए तय की है।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द