घुड़सवारी टीम चयन के खिलाफ याचिकाओं पर सुनवाई अगले सप्ताह करेगा उच्चतम न्यायालय
घुड़सवारी टीम चयन के खिलाफ याचिकाओं पर सुनवाई अगले सप्ताह करेगा उच्चतम न्यायालय
नयी दिल्ली, 10 जुलाई (भाषा) उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को कहा कि वह अगले सप्ताह उन याचिकाओं पर सुनवाई करेगा जिनमें आगामी एशियाई खेलों के लिए भारत की ड्रेसेज टीम में घुड़सवारों अनुष अग्रवाला और सुदीप्ति हाजेला के चयन नहीं किए जाने के मामले में दिल्ली उच्च न्यायालय के हस्तक्षेप से इनकार को चुनौती दी गई है।
न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा और न्यायमूर्ति श्री चंद्रशेखर की पीठ ने घुड़सवारों की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता मनींदर सिंह और राहुल मेहरा से कहा कि न्यायाधीश मामले की फाइलों का अध्ययन नहीं कर सके हैं क्योंकि उन्हें ये देर रात प्राप्त हुई थीं।
पीठ ने कहा, ‘‘क्षमा करें, अब इस मामले की सुनवाई अगले सप्ताह होगी। मामले की फाइलें हमें देर रात मिलीं। उपयुक्त पीठ इस पर सुनवाई कर सकती है। ’’
इसके साथ ही मामले को अगले सप्ताह के लिए सूचीबद्ध कर दिया गया।
एशियाई खेलों का आयोजन 19 सितंबर से चार अक्टूबर तक होगा।
उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के वी विश्वनाथन ने बृहस्पतिवार इन याचिकाओं की सुनवाई से स्वयं को अलग कर लिया था।
भाषा नमिता आनन्द
आनन्द

Facebook


