Suryakumar Yadav T20 World Cup: ‘सेमीफाइनल खेलने के हकदार थे हम!’ वेस्टइंडीज पर जीत के बाद बोले कप्तान सूर्या, संजू सैमसन के लिए कह दी ये बड़ी बात
Suryakumar Yadav T20 World Cup: 'सेमीफाइनल खेलने के हकदार थे हम!' वेस्टइंडीज पर जीत के बाद बोले कप्तान सूर्या, संजू सैमसन के लिए कह दी ये बड़ी बात
Suryakumar Yadav T20 World Cup Semifinal/Image Source: BCCI
कोलकाता: Suryakumar Yadav T20 World Cup: कप्तान सूर्यकुमार यादव ने रविवार को कहा कि वेस्टइंडीज के खिलाफ 97 रन बनाने वाले सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन को उनकी कड़ी मेहनत का फल मिला और यह भी कहा कि भारत टी20 विश्व कप सेमीफाइनल खेलने का हकदार था । भारत ने वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया जहां पांच मार्च को उसका सामना मुंबई में इंग्लैंड से होगा ।
सूर्यकुमार ने जीत को बताया खास (Suryakumar Yadav Statement)
Suryakumar Yadav T20 World Cup: सूर्यकुमार ने मैच के बाद प्रसारक से कहा ,‘‘ बहुत अच्छा लग रहा है । यह क्वार्टर फाइनल की तरह था । जिस तरह से टीम खेली, वह शानदार था ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ मैं हमेशा कहता हूं कि अच्छे लोगों के साथ अच्छा ही होता है । संजू काफी मेहनत कर रहा था और इसका उसे फल मिला ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ हम जिस तरह से पहले मैच से खेल रहे हैं, हम सेमीफाइनल के हकदार थे । अभी इसके बारे में नहीं सोचेंगे । मुंबई जायेंगे और वहां जाकर ही देखेंगे कि क्या करना है ।’’
विश्वकप के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया (India T20 World Cup Semifinal)
Suryakumar Yadav T20 World Cup: बता दें की सुपर-8 के अपने आखिरी मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत ने वेस्टइंडीज पर जीत दर्ज की है। इसके साथ ही भारत ने इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। (Team India in T20 world Cup Semi Final) अब 5 मार्च को भारत का मुकाबला इंग्लैंड से होगा। जीतने वाली टीम खिताब के लिए अहमदाबाद में फाइनल खेलेगी।
𝗧𝗵𝗲 𝘁𝗶𝘁𝗹𝗲 𝗱𝗲𝗳𝗲𝗻𝗰𝗲 𝗰𝗼𝗻𝘁𝗶𝗻𝘂𝗲𝘀 🇮🇳#TeamIndia are semi-finals bound in the #T20WorldCup 👏
Updates ▶️ https://t.co/ur4pr8Bi3K#MenInBlue | #INDvWI pic.twitter.com/45sjJydel9
— BCCI (@BCCI) March 1, 2026
आज के मुकाबले की बात करें तो वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 195 रन बनाए और भारत के सामने 196 रनों का लक्ष्य रखा। (Team India in T20 world Cup Semi Final) जवाब में भारत की ओर से सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने शानदार 97 रनों की पारी खेली और अंत तक नाबाद रहे। इस जीत के साथ ही वेस्टइंडीज का खिताब जीतने का सपना भी टूट गया।
📸📸
A memorable night at Eden Gardens 🥳#TeamIndia register their highest successful chase in ICC Men’s T20 World Cups ✅
Scorecard ▶️ https://t.co/ur4pr8Bi3K#T20WorldCup | #MenInBlue | #INDvWI pic.twitter.com/lEpN4LIWXU
— BCCI (@BCCI) March 1, 2026

Facebook


