सूर्यवंशी को आयरलैंड श्रृंखला के लिए भारतीय टीम में होना चाहिए: एमएसके प्रसाद

सूर्यवंशी को आयरलैंड श्रृंखला के लिए भारतीय टीम में होना चाहिए: एमएसके प्रसाद

सूर्यवंशी को आयरलैंड श्रृंखला के लिए भारतीय टीम में होना चाहिए: एमएसके प्रसाद
Modified Date: June 1, 2026 / 12:26 pm IST
Published Date: June 1, 2026 12:26 pm IST

नयी दिल्ली, एक जून (भाषा) भारत के पूर्व मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने वैभव सूर्यवंशी को ‘अति प्रतिभाशाली’ और ‘टी20 क्रिकेट में दुनिया का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी’ करार देते हुए कहा कि इस महीने के आखिर में आयरलैंड के खिलाफ होने वाली श्रृंखला के लिए उन्हें राष्ट्रीय टीम में शामिल किया जाना चाहिए।

प्रसाद ने पीटीआई से कहा, ‘‘वह केवल असाधारण प्रतिभा ही नहीं हैं। वह टी20 क्रिकेट में विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में शामिल हैं। उन्हें तुरंत ही भारतीय टीम में शामिल किया जाना चाहिए। भारत ए के साथ श्रीलंका दौरे के बाद उन्हें आयरलैंड के खिलाफ श्रृंखला के लिए भारतीय टीम में चुना जाना चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि उन्हें भारत की सीनियर टीम में चुना जा सकता है। मुझे पूरा विश्वास है कि वह श्रीलंका में भारत ए की तरफ से अच्छा प्रदर्शन करेंगे। उन्हें इंतजार करवाने का कोई मतलब नहीं होगा। वह जल्द ही भारत के लिए खेलेंगे और लंबे समय तक खेलते रहेंगे।’’

प्रसाद ने इसके साथ ही कहा कि सूर्यवंशी अभी केवल 15 साल के हैं और उनको अच्छी तरह से संभालना बेहद जरूरी है।

प्रसाद ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि उन्हें कुछ समय के लिए (वीवीएस) लक्ष्मण या (राहुल) द्रविड़ के मार्गदर्शन में रहना चाहिए। वे ही ऐसे लोग हैं जो उन्हें विनम्र बनाए रख सकते हैं। इस स्तर पर उनके करियर को सही दिशा देने के लिए यह जरूरी है।’’

भाषा

पंत

पंत


लेखक के बारे में