सूर्यवंशी के हाथ बेहद तेज, वह गेंद को जल्दी परख लेते हैं: रबाडा

सूर्यवंशी के हाथ बेहद तेज, वह गेंद को जल्दी परख लेते हैं: रबाडा

सूर्यवंशी के हाथ बेहद तेज, वह गेंद को जल्दी परख लेते हैं: रबाडा
Modified Date: May 30, 2026 / 12:53 pm IST
Published Date: May 30, 2026 12:53 pm IST

मुल्लांपुर, 30 मई (भाषा) दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की जमकर सराहना हुए कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग में उनके दबदबे की सबसे बड़ी वजह उनकी तेज बल्लेबाजी तकनीक और गेंद की लेंथ को जल्दी पढ़ने की क्षमता है।

सूर्यवंशी ने एलिमिनेटर और दूसरे क्वालीफायर में क्रमशः 97 और 96 रन की शानदार पारियां खेली। शुक्रवार को उनकी 96 रन की पारी के बावजूद राजस्थान रॉयल्स फाइनल में जगह नहीं बना सकी। टीम दूसरे क्वालीफायर में गुजरात टाइटंस से सात विकेट से हार गई।

टाइटंस के रबाडा ने जियोहॉटस्टार से बातचीत में कहा, “वह क्रिकेट में दिलचस्पी रखने वाले हर किसी को लगातार चौंका रहे हैं । उनके हाथ बहुत तेज हैं और वह गेंद की लेंथ को जल्दी पकड़ लेते हैं। उनमें जबरदस्त ऊर्जा है।’’

उन्होंने आगे कहा, “जब आप युवा होते हैं तो आपके अंदर ऊर्जा और निडरता होती है और यही उन्होंने दिखाया है। उनके खेल में एक प्राकृतिक प्रवृत्ति है, जो उन्हें इस स्तर पर इतना अच्छा प्रदर्शन करने में मदद कर रही है।”

रबाडा ने स्पष्ट कहा कि इस समय उम्र को बिल्कुल किनारे रख देना चाहिए। उन्होंने कहा, “इस स्तर पर उम्र का कोई मतलब नहीं है। वह जो कर रहे हैं, वह वाकई अद्भुत है।”

रबाडा ने इस मुकाबले में गेंदबाजी में भी अहम भूमिका निभाई और चार ओवर में 35 रन देकर दो विकेट हासिल किए। हालांकि उन्होंने माना कि उनकी टीम के गेंदबाज कई मौकों पर अपनी लाइन-लेंथ से भटके।

उन्होंने कहा, “हमने अपनी ताकत के अनुसार शुरुआती विकेट लेने की कोशिश की और दो विकेट भी मिले, लेकिन हम कुछ ज्यादा शॉर्ट गेंदें डाल बैठे, जबकि हमें शुरुआत में अधिक सटीक होना चाहिए था।”

रबाडा ने अपने गेंदबाजी साथी मोहम्मद सिराज की भी तारीफ की और कहा कि उनके साथ मिलकर गेंदबाजी करने से विकेट लेने की संभावना बढ़ जाती है।

उन्होंने कहा, ‘‘सिराज इस सत्र में मेरे साथी हैं। हम साझेदारी में अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश कर रहे हैं। अगर वह दूसरे छोर से दबाव बना रहे हैं, तो उम्मीद है कि मैं भी वैसा ही कर पाऊंगा और इसी तरह हमें विकेट मिलते हैं।”

दक्षिण अफ्रीका के इस गेंदबाज ने कहा, ‘‘न्हें सब जानते हैं। उनमें बहुत हिम्मत है और कौशल भी। उनके साथ गेंदबाज़ी करना बहुत अच्छा लगता है क्योंकि इससे विकेट मिलने की संभावना बढ़ जाती है, क्योंकि दूसरे छोर पर कोई उतना ही, या उससे भी ज़्यादा दबाव बना रहा होता है।”

इसी बीच पूर्व भारतीय कप्तान और कोच अनिल कुंबले ने शुभमन गिल की 53 गेंदों में 104 रन की पारी को “बिना गलती वाली” करार दिया।

कुंबले ने कहा, ‘‘गिल पूरी तरह से एकाग्र थे और उन्होंने लक्ष्य का पीछा बेहद आक्रामक अंदाज में किया। उन्होंने रविंद्र जडेजा के फुटवर्क का बेहतरीन इस्तेमाल किया।’’

भारत के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि आईपीएल फाइनल में पहुंची दोनों टीमें पूरे टूर्नामेंट में सबसे लगातार प्रदर्शन करने वाली टीमें रही हैं और दोनों 18 अंकों के साथ लीग चरण में बराबरी पर रहीं।

भाषा आनन्द आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में