Sitapur MLA Ramkumar Toppo: भाजपा विधायक के मारपीट के बाद सामने आए नायब तहसीलदार, MLA पर लगाए सनसनीखेज आरोप, बताए किस चीज का बना रहे थे दबाव
Sitapur MLA Ramkumar Toppo: भाजपा विधायक के मारपीट के बाद सामने आए नायब तहसीलदार, MLA पर लगाए सनसनीखेज आरोप, बताए किस चीज का बना रहे थे दबाव
Sitapur MLA Ramkumar Toppo | Photo Credit: AI
- BJP विधायक टोप्पो और नायब तहसीलदार के बीच टकराव
- विधायक पर जीजा को पैरोल दिलाने के लिए दबाव
- नायब तहसीलदार ने आईजी को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की
अंबिकापुर: Sitapur MLA Ramkumar Toppo छत्तीसगढ़ के सरगुजा के सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो और उनके समर्थकों द्वारा नायब तहसीलदार को पीटने के मामलें में अब एक नया मोड़ सामने आया है। जहां नायब तहसीलदार तुषार मानिक ने खुले मंच से सीतापुर से भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो पर एक बड़ा आरोप लगाया है।
बताया कि विधायक के जीजा हत्या के आरोप में 10 से 15 सालों से जेल में बंद है और उनकी दीदी अपने पति को गलत तरीके से पैरोल पर छुड़ाने के लिए आधे अधूरे दस्तावेज लेकर उप तहसील कार्यालय राजापुर पहुंची थी और इधर विधायक रामकुमार शोध प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर के लिए नायब तहसीलदार पर दबाव बना रहें थे।
लेकिन पैरोल पर छोड़ने लायक पेपर वर्क नहीं थे और बिना दस्तावेज चेक किए मैं कैसे हस्ताक्षर करता, वहीं नायब तहसीलदार अपने वीडियो में ये भी बोल रहें है कि विधायक बोलते है कि मैं निष्पक्ष जांच में पुलिस का साथ दूंगा, तो उन्होंने मेरे मारपीट का वीडियो क्यों डिलीट कराया। वहाँ मौजूद कई लोगों ने मुझे पीटते हुए का वीडियो बनाया था। लेकिन वो डिलीट क्यों कराया गया। हमारी जांच निष्पक्ष नहीं हो पा रहीं है इसलिए कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ इकाई ने मेरे समर्थन में आईजी को ज्ञापन सौंपा है।
क्या है पूरा मामला
बता दें कि यह विवाद MLA की चचेरी बहन जेल से पैरोल पर रिहा होने के लिए जरूरी सॉल्वेंसी सर्टिफिकेट (शोध क्षमता प्रमाण पत्र ) लेने के लिए उप-तहसील कार्यालय पहुंची थीं। इस दौरान नायब तहसीलदार ने उन्हें बताया कि रीडर अनुपस्थित हैं, और इस वजह से उनकी फाइल पर अभी तक हस्ताक्षर नहीं हो पाए हैं। जिसके बाद विधायक की बहन ने नायब तहसीलदार पर बदसलूकी का आरोप लगाया। जिसके बाद विधायक ने अपने समर्थकों को राजपुर उप-तहसील कार्यालय के पास बुलाया, जहां उनके साथ मारपीट की थी।
इन्हें भी पढ़ें:-
- GT vs RR IPL 2026 Qualifier-2 Highlights: बेकार गई सूर्यवंशी की पारी, इस खिलाड़ी ने अकेले पलट दिया मैच… फाइनल में पहुंची जीटी, RCB से होगी खिताबी जंग
- Vande Bharat: राहुल गांधी के ‘ऑटो मोड’ के क्या हैं चुनावी मायने.. क्या 2029 के लिए ग्राउंड कनेक्ट की रणनीति पर काम कर रहे हैं कांग्रेस सांसद?
- शह मात The Big Debate: DK को मौका..बाबा से धोखा’, फिर बाहर आया ‘ढाई साल’ वाला जिन्न! भूपेश की सफाई में है कितनी सच्चाई?

Facebook


