T.U. Kuruvila Passes Away: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री का निधन, इलाज के दौरान अस्पताल में ली अंतिम सांस, राजनीतिक जगत में शोक की लहर

T.U. Kuruvila Passes Away: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री का निधन, इलाज के दौरान अस्पताल में ली अंतिम सांस, राजनीतिक जगत में शोक की लहर

T.U. Kuruvila Passes Away: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री का निधन, इलाज के दौरान अस्पताल में ली अंतिम सांस, राजनीतिक जगत में शोक की लहर

T.U. Kuruvila Passes Away | Photo Credit: AI

Modified Date: May 30, 2026 / 12:08 pm IST
Published Date: May 30, 2026 11:58 am IST
HIGHLIGHTS
  • टी यू कुरुविला का निधन
  • 89 वर्ष की आयु में निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली
  • 2006-2011 तक कोठामंगलम से विधायक और मंत्री रहे

कोच्चि: T.U. Kuruvila Passes Away केरल के पूर्व मंत्री और केरल कांग्रेस (जोसेफ) के उपाध्यक्ष टी यू कुरुविला का शुक्रवार देर रात यहां एक निजी अस्पताल में निधन (T.U. Kuruvila Passes Away) हो गया। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी। वह 89 वर्ष के थे। कुरुविला ने वी.एस. अच्युतानंदन के नेतृत्व वाली सरकार में लोक निर्माण मंत्री के रूप में कार्य किया और 2006 से 2011 तक कोठामंगलम विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।

T.U. Kuruvila Passes Away केरल कांग्रेस (जोसेफ) के वरिष्ठ नेता कुरुविला ने रबर बोर्ड के सदस्य और राज्य आवास बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया। मुख्यमंत्री वी डी सतीशन ने कुरुविला के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें केरल कांग्रेस का एक मजबूत नेता बताया जो अपने पूरे राजनीतिक जीवन में पी जे जोसेफ के साथ मजबूती से खड़े रहे। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार और सहकर्मियों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘उन्होंने पंचायत अध्यक्ष के पद से लेकर मंत्री पद तक संभाला। उनका निधन केरल के राजनीतिक जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है।’’

विपक्ष के नेता पिनराई विजयन ने भी शोक व्यक्त करते हुए कहा कि कुरुविला ने मंत्री और जन प्रतिनिधि के रूप में सार्वजनिक जीवन में उल्लेखनीय योगदान दिया था। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा, ‘‘वह एक ऐसे नेता थे जो अपने राजनीतिक कार्यों और वर्षों की सार्वजनिक सेवा के माध्यम से लोगों के करीब रहे, जिससे उनकी एक अलग और विशिष्ट पहचान बनी।’’

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।