गॉफ को हरा स्वियातेक दूसरी बार बनीं फ्रेंच ओपन चैम्पियन

Ads

गॉफ को हरा स्वियातेक दूसरी बार बनीं फ्रेंच ओपन चैम्पियन

  •  
  • Publish Date - June 4, 2022 / 08:41 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:54 PM IST

पेरिस, चार जून (एपी) विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज इगा स्वियातेक ने शनिवार को यहां फ्रेंच ओपन टेनिस ग्रैंडस्लैम के महिला एकल के एकतरफा फाइनल में 18 साल की कोको गॉफ को शिकस्त देकर दूसरी बार इस खिताब को अपने नाम किया।

स्वियातेक ने 2020 में रोलां गैरां ट्रॉफी हासिल की थी। उन्होंने लाल बजरी पर अपना दबदबा कायम करते हुए अमेरिका की 18वीं वरीयता प्राप्त गॉफ को 6-1, 6-3 से हराया।

पोलैंड की स्वियातेक का यह लगातार 35वीं जीत है।

टेनिस में मेजर एकल खिताब जीतने वाली अपनी देश की इस इकलौती खिलाड़ी ने इसके साथ ही इस सदी ( साल 2000 के बाद) में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने के मामले में वीनस विलियम्स के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

वह पिछले छह टूर्नामेंटों में विजेता बनकर उभरी है और इस सत्र में उनके जीत-हार का रिकॉर्ड 42-3 है।

एपी आनन्द नमिता

नमिता