T20 World Cup Final: 4 हजार जवानों के साथ एंटी-ड्रोन प्रणाली से होगी सुरक्षा, टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले छावनी में बदला पूरा शहर, चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर
T20 World Cup Final: अहमदाबाद में होने वाले भारत-न्यूजीलैंड टी20 विश्व कप फाइनल के दौरान सुरक्षा के लिए 3 हजार से ज्यादा जवान तैनात रहेंगे।
T20 World Cup Final/Image Credit: IBC24.in
- अहमदाबाद में रविवार को होगा टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला।
- फ़ाइनल मैच में भारत और न्यूजीलैंड के बीच होगा मुकाबला।
- वर्ल्ड कप के फ़ाइनल के चलते सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
T20 World Cup Final: अहमदाबाद: पुलिस के अनुसार रविवार को अहमदाबाद में होने वाले भारत-न्यूजीलैंड टी20 विश्व कप फाइनल के दौरान सुरक्षा के लिए 3,000 से ज्यादा पुलिसकर्मी, करीब 1,000 होमगार्ड और तीन ‘एंटी-ड्रोन’ प्रणाली तैनात की जाएगी। मैच से पहले पत्रकारों से बात करते हुए (T20 World Cup Final) अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर जीएस मलिक ने शनिवार को कहा कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
पुलिस ने किए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
उन्होंने कहा, ‘‘कल नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एक ऐतिहासिक टी20 विश्व कप फाइनल होने वाला है। इसके लिए पुलिस ने सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा इंतजाम के लिए हम 3,000 से ज्यादा पुलिसकर्मी और करीब 1,000 होमगार्ड तैनात कर रहे हैं।’’ पुलिस कमिश्नर मलिक ने कहा कि स्टेडियम के गेट के (T20 World Cup Final) पास भीड़ या किसी भी अनहोनी को रोकने के लिए इस बार अतिरिक्त सुरक्षा उपाय किए गए हैं।
पुलिस कमिश्नर ने दी जानकारी
T20 World Cup Final: उन्होंने कहा, ‘‘इस बार, हमने गेट एक और दो के पास मुख्य सड़क की तरफ थोड़ा सा ‘होल्डिंग एरिया’ बनाया है ताकि भगदड़ की कोई भी संभावना नहीं हो। हालांकि ऐसी घटना यहां पहले कभी नहीं हुई है, लेकिन हमने इसे अतिरिक्त सावधानी के तौर पर बनाया है। हम पहली बार किसी मैच के दौरान ऐसा कर रहे हैं।’’ (T20 World Cup Final) पुलिस कमिश्नर मलिक ने कहा कि इंतजामों की देखरेख के लिए सीनियर अधिकारी भी वेन्यू पर तैनात रहेंगे।
दार्शकों की सुरक्षा के लिए ख़ास इंतजाम
पुलिस ने महिला दर्शकों की सुरक्षा और सुविधा पक्का करने के लिए भी खास इंतजाम किए हैं। मैच के दौरान दर्शकों को खेलने की जगह में घुसने से रोकने के लिए स्टेडियम के अंदर भी खास इंतज़ाम किए गए हैं। मैच टिकटों की संभावित कालाबाजारी के बारे में (T20 World Cup Final) एक सवाल पर मलिक ने भरोसा दिलाया कि इस तरह के गैर-कानूनी काम में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Dhamtari Sex Racket: शहर के बीच बसी इस कॉलोनी में चल रहा था सेक्स रैकेट, नहीं हुई कार्रवाई तो रहवासियों ने खुद की छापेमारी, इतने लोगों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा
- Droupadi Murmu West Bengal Tour News: बंगाल की धरती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अपमान!… भड़के पीएम मोदी, तो ममता ने किया बड़ा पलटवार, जानें क्या है पूरा मामला
- Akanksha Singh Upsc 301 Rank Controversy : 301वीं रैंक पर मचा बवाल! दो आकांक्षा सिंह आमने-सामने, बारकोड स्कैन होते ही खुल गया पूरा राज

Facebook


