पीकेएल में तमिल थलाइवास ने पटना पाइरेट्स को हराया

पीकेएल में तमिल थलाइवास ने पटना पाइरेट्स को हराया

पीकेएल में तमिल थलाइवास ने पटना पाइरेट्स को हराया
Modified Date: November 29, 2022 / 09:00 pm IST
Published Date: October 17, 2022 9:12 pm IST

बेंगलुरू, 17 अक्टूबर (भाषा) रेडर हिमांशु सिंह के शानदार प्रदर्शन से तमिल थलाइवास ने सोमवार को यहां प्रो कबड्डी लीग मुकाबले में पटना पाइरेट्स के खिलाफ अधिक समय पिछड़ने के बावजूद 33-32 से जीत दर्ज की।

तमिलनाडु की टीम के लिए हिमांशु ने 11 जबकि नरेंदर ने नौ अंक जुटाए।

थलाइवास की मौजूदा सत्र में यह पहली जीत है और टीम चार मैच में 10 अंक के साथ आठवें स्थान पर चल रही है।

भाषा सुधीर पंत

पंत


लेखक के बारे में