तमिल थलाईवास ने तेलुगु टाइटन्स को हराया

Ads

तमिल थलाईवास ने तेलुगु टाइटन्स को हराया

  •  
  • Publish Date - December 13, 2023 / 10:27 PM IST,
    Updated On - December 13, 2023 / 10:27 PM IST

बेंगलुरु, 13 दिसंबर (भाषा) नरेंद्र के शानदार प्रदर्शन से तमिल थलाईवास ने बुधवार को यहां अंतिम चरण में वापसी करते हुए प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) में तेलुगु टाइटन्स पर 38-36 की रोमांचक जीत दर्ज की।

नरेंद्र ने थलाईवास के लिए 10 अंक जुटाये जबकि पवन सेहरावत और रॉबिन चौधरी ने टाइटन्स के लिए सात सात अंक हासिल किये।

पहले हाफ में थलाईवास ने 20-17 से बढ़त बनायी हुई थी।

लेकिन 32वें मिनट में थलाईवास की बढ़त महज एक अंक की थी और स्कोर 25-24 था। लेकिन चार अंक की बढ़त से उसने स्कोर 32-28 कर दिया।

टाइटन्स ने ‘सुपर टैकल’ से इसे 31-32 कर दिया। पर थलाईवास ने मैच के अंतिम मिनट में ‘आल आउट’ कर जीत हासिल की।

भाषा नमिता पंत

पंत