तनीषा-ध्रुव की जोड़ी ताइपे ओपन के मिश्रित युगल क्वार्टरफाइनल में

Ads

तनीषा-ध्रुव की जोड़ी ताइपे ओपन के मिश्रित युगल क्वार्टरफाइनल में

  •  
  • Publish Date - September 5, 2024 / 04:43 PM IST,
    Updated On - September 5, 2024 / 04:43 PM IST

ताइपे, पांच सितंबर (भाषा) भारत की तनीषा क्रास्टो और ध्रुव कपिला की मिश्रित युगल जोड़ी ने बृहस्पतिवार को यहां ताइपे ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया लेकिन देश के पुरुष एकल खिलाड़ियों को दूसरे दौर में हार का सामना करना पड़ा।

तनीषा और ध्रुव ने अपने राउंड 16 मैच में चीनी ताइपे के को-ची चांग और येन यू लिन की जोड़ी को 21-13, 22-20 से हराने में सिर्फ 33 मिनट का समय लिया।

क्वार्टरफाइनल में अब तनीषा और ध्रुव का सामना थाईलैंड के पक्कापोन तीरात्सकुल और फातिमास मुएनवोंग की जोड़ी से होगा।

भारतीय जोड़ी ने पहले दौर में लियाओ चाओ पैंग और लिन यू हाओ की स्थानीय जोड़ी को हराया था।

पुरुष एकल में सतीश कुमार करुणाकरण को चीनी ताइपे के कुओ कुआन लिन ने 19-21, 19-21 से शिकस्त दी जबकि शंकर सुब्रमण्यन को दूसरे वरीय लिन चुन-यी से 22-24, 12-21 से हार का सामना करना पड़ा।

भाषा नमिता मोना

मोना