तपन मेमोरियल ने बंगाल टी20 चैलेंज जीता

Ads

तपन मेमोरियल ने बंगाल टी20 चैलेंज जीता

  •  
  • Publish Date - December 9, 2020 / 05:07 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:52 PM IST

कोलकाता, नौ दिसंबर (भाषा) शाहबाज अहमद के आलराउंड खेल के दम पर तपन मेमोरियल ने बुधवार को यहां मोहन बागान को 33 रन से हराकर बंगाल टी20 चैलेंज का खिताब जीता।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की तरफ से खेलने वाले शाहबाज ने चार छक्कों और दो चौकों की मदद से 41 गेंदों पर 54 रन बनाये जिससे तपन मेमोरियल ने छह विकेट पर 145 रन बनाये।

शाहबाज ने इसके बाद दस रन देकर पांच विकेट लिये और मोहन बागान की टीम को 18 ओवर में 112 रन पर आउट करने में अहम भूमिका निभायी।

भाषा पंत आनन्द

आनन्द