Team India Reward Prize Money: टीम इंडिया को 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का इनाम!.. टी-20 विश्वकप में जीत के बाद BCCI ने खोल दिया खिलाड़ियों के लिए खजाना..

Team India Cash Reward T20 World Cup: टीम इंडिया ने T20 विश्वकप 2026 में जीत हासिल की, BCCI ने ₹131 करोड़ का नकद पुरस्कार घोषित किया।

Team India Reward Prize Money: टीम इंडिया को 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का इनाम!.. टी-20 विश्वकप में जीत के बाद BCCI ने खोल दिया खिलाड़ियों के लिए खजाना..

Team India Cash Reward T20 World Cup || Image- ESPN Cricket

Modified Date: March 10, 2026 / 02:34 pm IST
Published Date: March 10, 2026 1:39 pm IST
HIGHLIGHTS
  • टीम इंडिया ने टी20 विश्वकप 2026 जीता
  • BCCI ने 131 करोड़ रुपये का पुरस्कार घोषित
  • अहमदाबाद फाइनल में न्यूजीलैंड को हराया

Team India Cash Reward T20 World Cup: नई दिल्ली: टीम इंडिया ने अपने शानदार प्रदर्शन के बदौलत लगातार दूसरी बार टी-20 विश्वकप के खिताब पर कब्ज़ा जमाया है। टीम इंडिया ने रविवार को अहमदाबाद में खेले गए टूर्नामेंट के फाइनल में न्यूजीलैंड को शिकस्त देकर नया इतिहास रच दिया है।

टीम के इस प्रदर्शन से पूरे देश में जश्न का माहौल है। इस बीच भारत में नेशनल क्रिकेट की नियामक संस्था बीसीसीआई ने भारतीय टीम के लिए अपना खजाना खोल दिया है। बीसीसीआई ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए टीम के लिए नकद धनराशि पुरस्कार का ऐलान किया है।

कितना नकद पुरस्कार टीम को?

बीसीसीआई सेक्रेटरी देवजीत सैकिआ की तरफ से जारी स्टेटमेंट में बताया गया है कि, “भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाली टीम इंडिया के लिए 131 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की है। भारत ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर यह प्रतिष्ठित ट्रॉफी जीती और खिताब का सफलतापूर्वक बचाव करते हुए आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप को बरकरार रखने वाली टूर्नामेंट के इतिहास की पहली टीम बन गई। इस जीत के साथ, भारत लगातार दूसरी बार खिताब जीतने वाली पहली टीम भी बन गई।”

गौरतलब है कि, यह भारतीय क्रिकेट में अब तक का सबसे बड़ा पुरस्कार है, जो दो साल पहले बारबाडोस में टी20 विश्व कप जीतने पर रोहित शर्मा और उनकी टीम को दिए गए 125 करोड़ रुपये के पुरस्कार से कहीं अधिक है। भारत की चैंपियंस ट्रॉफी विजेता टीम को 58 करोड़ रुपये और पिछले साल की महिला विश्व कप विजेता टीम को 51 करोड़ रुपये दिए गए थे।

देखें किस टीम को कितना इनाम

स्थान/स्टेज टीम पुरस्कार राशि (USD में) पुरस्कार राशि (लगभग रुपये में)
विजेता भारत 3,000,000 27.48 करोड़
उपविजेता न्यूजीलैंड 1,600,000 14.65 करोड़
सेमीफाइनल हारकर बाहर साउथ अफ्रीका 790,000 7.24 करोड़
सेमीफाइनल हारकर बाहर इंग्लैंड 790,000 7.24 करोड़
सुपर-8 तक पहुँचने वाली टीमें 380,000 3.48 करोड़
ग्रुप स्टेज से बाहर हुई टीमें 250,000 2.29 करोड़

भारत ने दर्ज की सबसे बड़ी जीत

Team India Cash Reward T20 World Cup: बता दें कि, भारत ने फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड पर 96 रन से जीत दर्ज की थी। भारत की ओर से पहले बल्लेबाजी करते हुए सलामी बलबाज संजू सैमसन ने 46 गेंदों पर 8 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 89 रन, अभिषेक शर्मा ने 21 गेंदों पर 3 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 52 रन, ईशान किशन ने 25 गेंदों पर 4 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 54 रन और शिवम दुबे ने 8 गेंदों पर 2 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 26 रन बनाए। इन प्रदर्शन की मदद से भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 255 रन बनाए।

256 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी न्यूजीलैंड 19 ओवर में 159 रन पर सिमट गई। न्यूजीलैंड की ओर से टिम साइफर्ट ने 26 गेंदों पर 52 और मिचेल सेंटनर ने 35 गेंदों पर 43 रन बनाए, जबकि डेरिल मिचेल ने 17 रन जोड़े, बाकी बल्लेबाज दो अंकों तक नहीं पहुँच सके।

इन्हें भी पढ़ें:-

ऑस्ट्रेलिया ने ईरानी महिला फुटबॉल टीम की पांच सदस्यों को शरण दी: अधिकारी

पश्चिम एशिया संघर्ष: शरीफ ने घर से काम करने और चार दिवसीय कार्य सप्ताह की घोषणा की

आयकर विभाग ने सर्वेक्षण के दौरान रेस्तरांओं में 408 करोड़ रुपये बिक्री छिपाए जाने का पता लगाया

यह भी देखें:-

प्रगति रिपोर्ट अपलोड करने में विफल रहने पर दो प्रमोटर पर 2.43 करोड़ रुपये का जुर्माना

एयर इंडिया, एआई एक्सप्रेस मंगलवार को पश्चिम एशिया के लिए 60 उड़ानें संचालित करेंगी

सड़क के लिए बिना अधिग्रहण ला मार्टिनियर की जमीन लेने के प्रयास का आरोप


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown