India vs New Zealand 3rd Test Update : टीम इंडिया की शर्मनाक हार.. 24 सालों के बाद क्लीन स्वीप का किया सामना, न्यूजीलैंड ने 25 रनों से जीता तीसरा टेस्ट..
India vs New Zealand 3rd Test : तीसरा टेस्ट मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। जहां टीम इंडिया को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा।

IND Vs AUS Test Match Update |
मुंबई। India vs New Zealand 3rd Test Update : भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। जहां टीम इंडिया को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा और सीरीज पहले की गंवा चुकी थी। इस मुकाबले में को न्यूजीलैंड की टीम ने 25 रनों से जीत लिया है। न्यूजीलैंड की जीत में उनके स्पिन गेंदबाजों का रोल काफी अहम रहा। टीम इंडिया को घर पर 24 सालों के बाद क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा है।
ऐसी रही टीम इंडिया की दूसरी पारी का खेल
टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत काफी खराब रही। उसने 18 रनों के स्कोर तक तीन विकेट खो दिए। पहले रोहित शर्मा को मैट हेनरी ने ग्लेन फिलिप्स के हाथों कैच आउट कराया। रोहित ने दो चौकों की मदद से 11 रन बनाए। इसके बाद भारत ने शुभमन गिल और विराट कोहली के विकेट खो दिए। दोनों को स्पिनर एजाज पटेल ने चलता किया। कोहली और शुभमन के बल्ले से 1-1 रन निकले। भारत ने फिर यशस्वी जायसवाल (5 रन) और सरफराज खान (1 रन) का विकेट भी सस्ते में गंवा दिया। यशस्वी को ग्लेन फिलिप्स और सरफराज को एजाज पटेल ने आउट किया. सरफराज के आउट होने के समय भारत का स्कोर 29/5 रन था।
यहां से रवींद्र जडेजा और ऋषभ पंत ने छठे विकेट के लिए 42 रनों की पार्टनरशिप करके भारतीय टीम को संभाला। जडेजा (6 रन) सेट हो चुके थे, लेकिन वह अपनी पारी को ज्यादा आगे नहीं बढ़ा सके। जडेजा को एजाज पटेल ने विल यंग के हाथों कैच आउट कराया। यहां से पंत और वॉशिंगटन सुंदर ने मिलकर 35 रनों की पार्टनरशिप की। ऐसा लग रहा था कि पंत आज भारत को मैच जिताकर रहेंगे, लेकिन एजाज पटेल की फिरकी में वो फंस गए। पंत ने 57 गेंदों पर 64 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और एक सिक्स शामिल रहा। पंत के आउट होने के बाद बाकी के तीन विकेट भी जल्द गिर गए। एजाज ने दूसरी पारी में 6 विकेट लिए। वहीं ग्लेन फिलिप्स को 3 सफलता मिली।
भारत की प्लेइंग 11
यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11
टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉन्वे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, एजाज पटेल, विलियम ओरोर्के।
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो
लेखक के बारे में
Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years
और भी पढ़ें...Web Title: Team India's shameful defeat.. Faced a clean sweep after 24 years, New Zealand won the third test by 25 runs..
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोलकाता पहुंची ब्राजील की टीम
01 Oct 2026 | 11:24 pmएशियाई खेलों में भारत का दो अक्टूबर का कार्यक्रम
01 Oct 2026 | 10:50 pmवनडे विश्व कप 2027: भारत सात अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया और 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से भिड़ेगा
01 Oct 2026 | 9:56 pm
World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तारीखों का ऐलान, 2 अक्टूबर से शुरू होगा मुकाबला, इस दिन होगी भारत और पाकिस्तान की भिडंत
01 Oct 2026 | 9:42 pmखबर आईसीसी कप कार्यक्रम तीन
01 Oct 2026 | 9:40 pmखबर आईसीसी कप कार्यक्रम 2
01 Oct 2026 | 9:39 pmखबर आईसीसी कप कार्यक्रम
01 Oct 2026 | 9:32 pmपानीपत में पिता को दूध बेचने में मदद करने से लेकर ग्रीको-रोमन कुश्ती में एशियाड रजत तक नितेश
01 Oct 2026 | 9:09 pm