तेजस्विन ने एशियाई खेलों की डेकाथलन का कांस्य पदक जीता

तेजस्विन ने एशियाई खेलों की डेकाथलन का कांस्य पदक जीता

तेजस्विन ने एशियाई खेलों की डेकाथलन का कांस्य पदक जीता
Modified Date: September 27, 2026 / 06:05 pm IST
Published Date: September 27, 2026 6:05 pm IST

नागोया, 27 सितंबर (भाषा) भारतीय ट्रैक एवं फील्ड के स्टार खिलाड़ी तेजस्विन शंकर ने रविवार को यहां एशियाई खेलों की पुरुष डेकाथलन स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। उन्होंने बेहद चुनौतीपूर्ण प्रतियोगिता की अंतिम स्पर्धा 1500 मीटर दौड़ में जीत दर्ज करके यह पदक हासिल किया।

तेजस्विन ने 7,934 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।

राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक तेजस्विन ने 100 मीटर, लंबी कूद, गोला फेंक, ऊंची कूद और 400 मीटर में शानदार प्रदर्शन के दम पर पहले दिन 4,338 अंक जुटाए थे और दूसरे दिन की शुरुआत शीर्ष स्थान से की थी।

दो दिन में हुई 10 स्पर्धाओं में तेजस्विन ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन आखिर के लिए बचाकर रखा। उन्होंने 1500 मीटर दौड़ चार मिनट 33.09 सेकेंड में पूरी कर पहला स्थान हासिल किया।

इस साल की शुरुआत में उन्होंने ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में भी कांस्य पदक जीता था।

भाषा सुधीर नमिता

नमिता


लेखक के बारे में