BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

मैक्सवेल की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने बारिश से प्रभावित मैच में पाकिस्तान को 29 रन से हराया

मैक्सवेल की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने बारिश से प्रभावित मैच में पाकिस्तान को 29 रन से हराया

मैक्सवेल की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने बारिश से प्रभावित मैच में पाकिस्तान को 29 रन से हराया
Bhasha
Published: 14 Nov 2024 | 7:40 pmModified: 14 Nov 2024 | 7:40 pm

ब्रिसबेन, 14 नवंबर (एपी) ऑस्ट्रेलिया ने ग्लेन मैक्सवेल की 19 गेंद में 43 रन की तूफानी पारी से बृहस्पतिवार को यहां बारिश के कारण सात ओवर के हुए टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में पाकिस्तान को 29 रन से शिकस्त दी।

बिजली चमकने और बारिश के कारण करीब तीन घंटे की देरी के बाद मैच सात सात ओवर का कर दिया गया।

मैक्सवेल ने आस्ट्रेलिया को सात ओवर में चार विकेट पर 93 रन बनाने में मदद की। इसके बाद पाकिस्तान की टीम ने पहली 15 गेंद में 16 रन पर पांच विकेट गंवा दिये थे जिससे पूरी टीम नौ विकेट पर 64 रन ही बना सकी।

नाथन एलिस (नौ रन देकर तीन विकेट) और जेवियर बार्टलेट (13 रन देकर तीन विकेट) ने पाकिस्तान का शीर्ष क्रम चरमरा दिया जिसके बाद आठवें नंबर के बल्लेबाज अब्बास अफरीदी 20 रन बनाकर नाबाद रहे।

मैक्सवेल ने पाकिस्तान के खिलाफ वनडे श्रृंखला में शून्य, 16 और शून्य रन बनाये थे जिसमें मेहमान टीम 2-1 से जीती थी।

मैक्सवेल ने तीन छक्के और पांच चौके से 43 रन की पारी खेली। वह छठे ओवर में अब्बास अफरीदी (नौ रन देकर दो विकेट) को स्क्वायर लेग पर हुक करने के प्रयास में आउट हुए। पर मार्कस स्टोइनिस ने सात गेंद में नाबाद 21 रन बनाकर स्कोर बढ़ाने में मदद की। स्टोइनिस ने नसीम शाह (37 रन देकर एक विकेट) के अंतिम ओवर में दो चौके और एक छक्का जमाया।

पाकिस्तान के शीर्ष छह बल्लेबाजों में से कोई भी दोहरे अंक तक नहीं पहुंच सका।

दूसरा टी20 शनिवार को सिडनी में खेला जायेगा और अंतिम मुकाबला सोमवार को होबार्ट में होगा।

एपी नमिता सुधीर

सुधीर

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: मैक्सवेल की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने बारिश से प्रभावित मैच में पाकिस्तान को 29 रन से हराया

People also search for:AustraliaSportsSports Australia