शांतो और मोमिनुल की बदौलत बांग्लादेश ने पाकिस्तान पर 179 रनों की बढ़त हासिल की

शांतो और मोमिनुल की बदौलत बांग्लादेश ने पाकिस्तान पर 179 रनों की बढ़त हासिल की

शांतो और मोमिनुल की बदौलत बांग्लादेश ने पाकिस्तान पर 179 रनों की बढ़त हासिल की
Modified Date: May 11, 2026 / 07:27 pm IST
Published Date: May 11, 2026 7:27 pm IST

ढाका, 11 मई (एपी) कप्तान नजमुल हुसैन शांतो और मोमिनुल हक के जुझारू अर्धशतकों की बदौलत बांग्लादेश ने सोमवार को पाकिस्तान के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के बारिश से प्रभावित चौथे दिन तीन विकेट पर 152 रन बना लिए।

कम रोशनी के कारण दिन का खेल जल्दी रोकना पड़ा। बांग्लादेश की बढ़त 179 रन तक पहुंच गई और खेल रोके जाते समय शांतो 58 रन, जबकि मुशफिकुर रहीम 16 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।

पहली पारी में शतक लगाने वाले शांतो ने मोमिनुल हक के साथ तीसरे विकेट के लिए 105 रन की साझेदारी कर बांग्लादेश को खराब शुरुआत से उबारा। बांग्लादेश ने दिन के शुरुआती ओवरों में 23 रन पर दो विकेट गंवा दिए थे।

मोमिनुल ने पहली पारी में 91 रन बनाने के बाद दूसरी पारी में 56 रन बनाए और लगातार पांच अर्धशतक लगाकर अपनी बेहतरीन फॉर्म बरकरार रखी।

बारिश के कारण खेल तीन घंटे से अधिक समय तक रुका रहा।

पहली पारी में 27 रन की बढ़त लेने के बाद बांग्लादेश ने दिन की शुरुआत दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के सात रन से की।

मोहम्मद अब्बास ने पारी के छठे ओवर में ही महमूदुल हसन (पांच) को पगबाधा आउट कर दिया। हसन अली ने अतिरिक्त उछाल वाली गेंद पर शदमन इस्लाम (10) को चकमा देते हुए पवेलियन भेजा।

पहली पारी में 170 रन की साझेदारी करने वाले मोमिनुल और शांतो ने इसके बाद संयमित बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के गेंदबाजों को लंबे समय तक विकेट से दूर रखा।

इस साझेदारी को शाहीन शाह अफरीदी ने मोमिनुल को विकेटकीपर के हाथों कैच कराकर तोड़ा।

एपी आनन्द सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में