हैदराबाद की धारदार गेंदबाजी के सामने ढेर हुए ‘पंजाब के किंग्स’, 126 पर सिमटी पूरी टीम

हैदराबाद की धारदार गेंदबाजी के सामने ढेर हुए 'पंजाब के किंग्स', 126 पर सिमटी पूरी टीम

हैदराबाद की धारदार गेंदबाजी के सामने ढेर हुए ‘पंजाब के किंग्स’, 126 पर सिमटी पूरी टीम
Modified Date: November 29, 2022 / 08:13 pm IST
Published Date: October 24, 2020 4:24 pm IST

दुबई: अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में शनिवार को किंग्स इलेवन पंजाब को सात विकेट पर 126 रन पर रोक दिया । टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी के कप्तान डेविड वार्नर के फैसले को सनराइजर्स के गेंदबाजों ने सही साबित कर दिखाया । पंजाब के विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे । पंजाब के लिये कप्तान के एल राहुल ( 27), मनदीप सिंह ( 17 ) और क्रिस गेल (20) ने अच्छी शुरूआत की लेकिन ठोस पारियां नहीं खेल सके ।पंजाब को एक भी बड़ी साझेदारी नहीं मिल पाई।

Read More: लालू प्रसाद यादव ने मुझे मारने के लिए विंध्याचल धाम में कराई थी तांत्रिक पूजा, उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने लगाया गंभीर आरोप

गेल तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिये उतरे और उन्हें सनराइजर्स के गेंदबाजों ने आफ स्टम्प के बाहर गेंद डालकर खुलकर खेलने की नहीं दिया । आखिर में झल्लाकर गेल ने वेस्टइंडीज के अपने साथी खिलाड़ी जैसन होल्डर की गेंद पर खराब शॉट खेला और लांग आफ में वार्नर ने शानदार कैच लपका । होल्डर ने 27 रन देकर और राशिद ने 14 रन देकर दो दो विकेट लिये । वहीं संदीप शर्मा ने 29 रन देकर दो विकेट चटकाये । राशिद ने 11वें ओवर की पहली ही गेंद पर राहुल को बोल्ड करके पंजाब को करारा झटका दिया । इस समय स्कोर तीन विकेट पर 66 रन था ।

Read More: चुनाव प्रचार के दौरान विधानसभा उम्मीवार को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, मची अफरातफरी

ग्लेन मैक्सचवेल (12) का खराब फार्म जारी रहा और वह संदीप की गेंद पर लांग आन में वार्नर को कैच देकर लौटे । दीपक हुड्डा को राशिद ने चकमा दिया और आगे निकलकर खेलने के प्रयास में वह बेयरस्टॉ की स्टम्पिंग का शिकार हो गए । सनराइजर्स के गेंदबाजों ने इस कदर दबाव बनाया था कि 11 ओवर तक पंजाब की पारी में कोई चौका छक्का नहीं लगा । निकोलस पूरन ने 19वें ओवर में इस दबाव को तोड़ा जो 28 गेंद में 32 रन बनाकर नाबाद रहे ।

Read More: बिहार दौरे से लौटे सीएम भूपेश बघेल, पूर्व सीएम रमन सिंह, कैलाश विजयवर्गीय और भाजपा पर किया करारा प्रहार


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"