मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग के पुरुष वर्ग में 10 और महिला वर्ग में पांच टीम हिस्सा लेंगी
मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग के पुरुष वर्ग में 10 और महिला वर्ग में पांच टीम हिस्सा लेंगी
भोपाल, 16 मई (भाषा) मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग (एमपीएल) 2026 में इस बार पुरुष वर्ग में 10 टीम भाग लेंगी, जिनमें पिछली सात टीमों के अलावा तीन नई टीमें शामिल हैं।
एमपीएल के पुरुष वर्ग में मालवा स्टैलियंस, उज्जैन फाल्कन्स और रॉयल निमार ईगल्स के रूप में तीन नई टीम जोड़ी गई हैं। अन्य टीम में मौजूदा चैंपियन भोपाल लेपर्ड्स, बुंदेलखंड बुल्स, चंबल घड़ियाल्स, ग्वालियर चीताज, इंदौर पिंक पैंथर्स, जबलपुर रॉयल लायंस और रावा जगुआर्स शामिल हैं।
महिला वर्ग में भी दो नई टीम शामिल की गई है जिससे टीमों की कुल संख्या तीन से बढ़कर पांच हो गई है। ग्वालियर शेरनी और रॉयल निमार ईगल्स को दो नई फ्रेंचाइजी के रूप में शामिल किया गया है। भोपाल वॉल्व्स, बुंदेलखंड बुल्स और चंबल घड़ियाल्स की टीम पहले से ही इस टूर्नामेंट का हिस्सा हैं।
एमपीएल के अध्यक्ष महानार्यमन सिंधिया ने कहा, ‘‘पुरुष और महिला दोनों वर्ग में नई टीमों के जुड़ने से खिलाड़ियों को अधिक मौके मिलेंगे। इससे हमें मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से नई प्रतिभाओं को खोजने में मदद मिलेगी।’’
भाषा
पंत मोना
मोना

Facebook


