केरला ब्लास्टर्स और जमशेदपुर एफसी के बीच मैच 1-1 से ड्रा रहा

Ads

केरला ब्लास्टर्स और जमशेदपुर एफसी के बीच मैच 1-1 से ड्रा रहा

  •  
  • Publish Date - December 26, 2021 / 10:08 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:42 PM IST

वास्को, 26 दिसंबर (भाषा) केरला ब्लास्टर्स एफसी और जमशेदपुर एफसी के बीच रविवार को यहां इंडियन सुपर लीग फुटबॉल मैच 1-1 से ड्रा रहा।

केरला ब्लास्टर्स को पिछले सात मैचों में हार का सामना नहीं करना पड़ा है। मुख्य कोच इवान वुकोमेनोविक की टीम ने अपने खेले आठ मैचों में से केवल पहला मुकाबला हारा था।

केरल की टीम के तालिका में 13 अंक है और टीम एक पायदान के फायदे से तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।

कोच ओवेन कोयले की जमशेदपुर एफसी की टीम आठ मैचों में तीन जीत और चार ड्रा से दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। केरला ब्लास्टर्स ने भी तीन मैच जीते हैं और चार ड्रा खेले हैं।

केरला ब्लास्टर्स के लिये ग्रेग स्टीवर्ट ने 14वें मिनट में गोल किया लेकिन सहल अब्दुल समद ने 27वें मिनट में जमशेदपुर के लिये बराबरी गोल दागा।

भाषा नमिता सुधीर

सुधीर