रंकीरेड्डी एवं पोनप्पा की जोड़ी उलटफेर कर थाईलैंड ओपन के मिश्रित युगल के सेमीफाइनल में पहुंची

रंकीरेड्डी एवं पोनप्पा की जोड़ी उलटफेर कर थाईलैंड ओपन के मिश्रित युगल के सेमीफाइनल में पहुंची

रंकीरेड्डी एवं पोनप्पा की जोड़ी उलटफेर कर थाईलैंड ओपन के मिश्रित युगल के सेमीफाइनल में पहुंची
Modified Date: November 29, 2022 / 08:57 pm IST
Published Date: January 22, 2021 7:37 am IST

बैंकॉक, 22 जनवरी (भाषा) सात्विकसाइराज रंकीरेड्डी और अश्विनी पोनप्पा की भारतीय जोड़ी ने शुक्रवार को यहां टोयोटा थाईलैंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के मिश्रित युगल के क्वार्टर फाइनल में मलेशिया की पेंग सून चान और लियू यिंग गोह की जोड़ी को तीन गेम तक चले कड़े मुकाबले में शिकस्त दी।

गैरवरीय भारतीय जोड़ी ने एक घंटे 15 मिनट तक मुकाबले में विश्व की नंबर छह जोड़ी के खिलाफ पहला गेम गंवाने के बाद 18-21, 24-22, 22-20 से मुकाबला जीत कर अंतिम चार में जगह पक्की की।

विश्व रैंकिंग में 22वें स्थान पर काबिज भारतीय जोड़ी का सेमीफाइनल में सामना शीर्ष वरीय थाईलैंड के दचपॉल पुरावरपुकरोह तथा सपसिरि तेरतनचै और कोरिया की सुंग ह्यो को तथा हाये वोन इओम की जोड़ी के बीच खेले जाने वाले क्वार्टर फाइनल मैच के विजेता से होगा ।

भाषा आनन्द सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में