CBSE Class 12 Scanned Copies Controversy: थम नहीं रहा 12वीं स्कैन कॉपी से जुड़ा विवाद, छात्रों ने लगाए गंभीर आरोप, CBSE ने शिकायत को रखा “टॉप प्रायोरिटी” पर, जानें क्या है पूरा मामला?
CBSE Class 12 Scanned Copies Controversy: CBSE 12वीं कक्षा की स्कैन कॉपी को लेकर जो बवाल शुरू हुआ था वो थमने का नाम नहीं ले रहा है।
CBSE Class 12 Scanned Copies Controversy/ image source: cbsc website
- CBSE 12वीं के छात्रों ने OSM सिस्टम में स्कैन कॉपी बदलने और गलत मूल्यांकन के लगाए गंभीर आरोप।
- छात्र वेदांत ने दावा किया- फिजिक्स की स्कैन कॉपी उसकी नहीं, हैंडराइटिंग अलग।
- CBSE ने मामले को “टॉप प्रायोरिटी” पर लिया।
CBSE Class 12 Scanned Copies Controversy: नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 12वीं कक्षा की स्कैन कॉपी को लेकर जो बवाल शुरू हुआ था वो थमने का नाम नहीं ले रहा है। छात्र और परिजन अभी तक कक्षा 12वीं कक्षा की स्कैन काॅपी प्राप्त करने को लेकर कई तरह की समस्याओं का सामना कर रहे हैं। छात्र और उनके परिजन आवेदन से लेकर पेमेंट, पेमेंट के बाद भी स्कैन कॉपी ना मिलने की शिकायत कर रहे थे। वहीं अब वेदांत नाम के एक छात्र समेत अन्य कई छात्रों की समस्याओं और शिकायत ने सीबीएसई 12वीं की कॉपियों की ऑन स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम को सवालों के कटघरे में खड़ा कर दिया। वेदांत समेत इन स्टूडेंट्स ने आरोप लगाया था कि OSM में इनकी कॉपियां बदल गई, इस वजह से इनकाे नंबर मिले. वेदांत समेत अन्य स्टूडेंट्स की तरफ से लगाए गए आरोपों के बाद सीबीएसई एक्टिव मोड में आ गया है। (CBSE Class 12 Scanned Copies Controversy) सीबीएसई ने वेदांत समेत अन्य स्टूडेंट्स की शिकायत को टॉप प्रियारिटी पर लिया।
छात्र वेदांत ने लगाए ये गंभीर आरोप
वेदांत नाम के छात्र ने सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म X पर पोस्ट किया था कि उन्हें फिजिक्स में कम नंबर मिले थे, जिसके बाद उन्होंने स्कैन कॉपी के लिए आवेदन किया था, लेकिन उन्हें जो फिजिक्स की स्कैन कॉपी मिली है, वह उनकी नहीं है। उसमें उनकी हैंडराइटिंग नहीं है, जबकि अन्य विषयों की स्कैन काॅपी उनकी ही है। बाकी विषयों की स्कैन कॉपी और फिजिक्स की स्कैन कॉपी में उनकी हैंडराइटिंग का मिलान किया जा सकता है।
CBSE Class 12 Scanned Copies Controversy: वेदांत ने इस पर OMS पर सवाल किया था। वेंदांत ने कहा था कि सीबीएसई ने 12वीं OSM में मेरे रोल नंबर पर क्या चेक किया है? क्या मेरी ही कॉपी चेक की गई है या किसी अन्य की कॉपी चेक की गई है? वेंदात ने कहा है कि यह अब सिर्फ री चेकिंग का मामला नहीं है। (CBSE Class 12 Scanned Copies Controversy) यह CBSE के OSM सिस्टम में आंसर-शीट एक्सचेंज या टैगिंग की कोई गंभीर गलती हो सकती है। कुछ ऐसी ही शिकायत अन्य स्टूडेंट्स ने भ की थी। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए यहां पर क्लिक करें।
एक्शन मोड़ में CBSE
CBSE Class 12 Scanned Copies Controversy: वहीं इस मामले में CBSE से जुड़े सूत्रों के मुताबिक 12वीं क्लास के स्टूडेंट वेदांत की वायरल सोशल मीडिया पोस्ट से जुड़ा मामला “टॉप प्रायोरिटी” पर लिया गया है। CBSE सूत्रों के मुताबिक, वेदांत की पोस्ट ऑनलाइन वायरल होने के बाद बोर्ड ने उससे संपर्क भी किया है। (CBSE Class 12 Scanned Copies Controversy) सूत्रों के अनुसार एक खास टीम सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उठाई जा रही ऐसी शिकायतों और मामलों पर नजर रख रही है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- CG Fuel Storage: सीएम साय ने दूर की किसानों की चिंता, खेती के लिए ड्रम और जरीकेन में मिलेगा डीजल, जानिए प्रदेश में कितना है ईंधन स्टॉक?
- Maharashtra Dhule Road Accident: रायगढ़ के बाद इस इलाके में हुआ भीषण सड़क हादसा, एक झटके में चले गई इतने लोगों की जान, 26 घायलों का इलाज जारी
- The President Confers Padma Award: राष्ट्रपति ने किया पद्म सम्मान से सम्मानित.. मरणोपरांत मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र का सम्मान, पत्नी हेमा मालिनी हुई भावुक, देखें वीडियो

Facebook


