Mohammad Deepak Latest News: फिर सुर्ख़ियों में उत्तराखंड का ‘मोहम्मद दीपक’.. अब सामने आया नया संकट, छीन सकता है घर और दुकान, आप भी जानें वजह

Mohammad Deepak Latest News: मुस्लिम दुकानदार का समर्थन करने वाले मोहम्मद दीपक अब जिम और घर खोने के संकट से जूझ रहे हैं।

Mohammad Deepak Latest News: फिर सुर्ख़ियों में उत्तराखंड का ‘मोहम्मद दीपक’.. अब सामने आया नया संकट, छीन सकता है घर और दुकान, आप भी जानें वजह

Mohammad Deepak Latest News || AI Generated File

Modified Date: May 25, 2026 / 10:39 pm IST
Published Date: May 25, 2026 9:42 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मुस्लिम दुकानदार का समर्थन करने के बाद दीपक फिर चर्चा में आए।
  • आर्थिक संकट के कारण जिम बंद होने की नौबत आ गई।
  • मकान मालिक ने जिम खाली करने के लिए कहा है।

देहरादून: उत्तराखंड का रहने वाला दीपक जो आमतौर पर ‘मोहम्मद दीपक’ के नाम से जाना जाता है वह एक बार फिर चर्चा में हैं। (Mohammad Deepak Latest News) उत्तराखंड में एक मुस्लिम दुकानदार का समर्थन करने के बाद अब उनके सामने अपना जिम खोने का खतरा खड़ा हो गया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

मोहम्मद दीपक बताया था खुद का नाम

दरअसल 26 जनवरी को दीपक ने एक 70 वर्षीय मुस्लिम दुकानदार का समर्थन किया था। यहां कुछ लोग बुजुर्ग दुकानदार को दुकान के नाम में इस्तेमाल ‘बाबा’ शब्द पर आपत्ति जताई थी और उसे हटाने के लिए परेशान कर रहे थे। दुकान का नाम ‘बाबा स्कूल ड्रेस एंड मैचिंग सेंटर’ था। जब दीपक ने बीच-बचाव किया तो लोगों ने उनसे नाम पूछा। इस पर उन्होंने जवाब दिया कि वह मोहम्मद दीपक है। इस पूरे घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद 31 जनवरी को बजरंग दाल के कुछ कार्यकर्ता दीपक का विरोध करने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया।

जिम की सदस्य संख्या में भारी गिरावट

घटना के बाद दीपक के जिम में आने वाले लोगों की संख्या अचानक कम हो गई। पहले जहां करीब 150 सदस्य थे, वहीं संख्या घटकर सिर्फ 15 रह गई। बाद में कुछ लोगों और वकीलों ने उनका समर्थन किया, जिससे सदस्य संख्या फिर बढ़कर लगभग 70 तक पहुंच गई। (Mohammad Deepak Latest News) लेकिन आर्थिक नुकसान इतना ज्यादा हुआ कि दीपक चार महीने का किराया नहीं दे पाया है। उसने बताया कि जिम के हर महीने का किराया 40 हजार रुपये है और घर बनाने के लिए लोन पर भी बुरा असर पड़ रहा है।

मकान मालिक ने खाली करने को कहा

दीपक ने यह भी बताया है कि बिल्डिंग मालिक ने अब उन्हें जिम खाली करने के लिए कहा है। उनका आरोप है कि मकान मालिक ने इशारा किया कि उन्होंने ‘मुसलमानों का साथ दिया’, इसलिए वह जगह किराए पर नहीं देना चाहता। दीपक ने बताया कि कुछ सुप्रीम कोर्ट के वकीलों ने जिम की सदस्यता फीस देकर मदद की, लेकिन इससे पूरा खर्च नहीं चल पाया। वही मार्च में दीपक ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय में अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द करने की मांग की थी। हालांकि हाईकोर्ट ने कहा कि निष्पक्ष जांच के लिए दीपक को सोशल मीडिया पर संदेश और वीडियो साझा करने से बचना चाहिए।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

बता दें कि, सोशल मीडिया से मशहूर हुए मोहम्मद दीपक का समर्थन कांग्रेस ने खुलकर किया था। खुद लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गाँधी ने उनसे भेंट की थी ,तब कहा जा रहा था कि, मोहम्मद दीपक कांग्रेस ज्वाइन करेंगे। (Mohammad Deepak Latest News) इसके बाद भाजपा विरोधी कई नेताओं ने उनके पक्ष में मोर्चा खोल दिया था। मोहम्मद दीपक ने पहले यह भी दावा किया था कि, देश में बढ़ती नफ़रत के ख़िलाफ़ ‘इंसानियत जोड़ो यात्रा’ शुरू करने की योजना बना रहे हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

सीबीएसई पाठ्यक्रम में मैथिली को शामिल किया जाना मिथिला के लिए गर्व की बात: सम्राट चौधरी

आत्मविश्वास से भरी भारतीय महिला हॉकी टीम आस्ट्रेलियाई चुनौती के लिये तैयार

फिलीपीन : निर्माणाधीन होटल के ढहने से चार लोगों की मौत और 17 लापता

जौनपुर में दूल्हा हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में मारा गया, थाना प्रभारी गोली लगने से घायल

केरल उच्च न्यायालय ने जनजातीय समुदाय के व्यक्ति की हत्या के मामले में पहले आरोपी को बरी किया

सेबी ने 20 करोड़ रुपये से अधिक के शेयर हेरफेर मामले में सात व्यक्तियों पर प्रतिबंध लगाया


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown